Pav bhaji recipe in Hindi 2024| तो नमस्ते भाई और बहनों कैसे हो आप सब बढीया|दोस्तो आज हम आपको सिखायेंगे की पावभाजी रेसिपी जो छोटो से लेकर बडो तक सबको पसंद आती है|भारत के 50% बर्थडे पार्टी मे तो यही मेनू होता है|पावभाजी की टेस्ट इतनी लजीज और शानदार होती है की हम तो उंगलीया चाटते रहे जाते है|
भारत के हर घर में बनाई जाने वाली रेसिपी है|भारत मे पिकनिक पार्टी हो,लेडीज किटी पार्टी हो या फिर कोई छोटी मोटी पार्टी हो वहा पर पावभाजी रेसिपी होती है|तो यह जल्दी से बनाई जाने वाली रेसिपी है, और सबके दिल को खुश करने वाली है|यह एक शाकाहारी मेनू है जो बहुत अच्छा ऑप्शन है|आपको भारत के लगभग सारे हॉटेल्स मे पावभाजी रेसिपी पायी जाती है|और तो और यह भारत के सभी स्ट्रीट फुड एरिया मे भी नजर आयेगी|

यह पावभाजी गरमागरम पाव और बटर के साथ खाने का अपना ही एक अलग मजा होता है|स्ट्रीट फूड स्टाईल मे कम से कम समय मे अच्छी पावभाजी कैसे बनाये यह आज हम आपको सिखायेंगे|कहा जाता है महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा मात्रा मे इसे खाया जाता है|और महाराष्ट्र के मुंबई की तो बात ही मत पूछो|मुंबई मे एक हॉटेल है जिसका नाम है केनन पावभाजी|सन 1960 से अब तक यह हम लोगो को पावभाजी खिलाते आ रहे है|मुंबई मे आनेवाला पाव भाजी का शौकीन यहा पर आकर पावभाजी जरूर खाता हे|यहा दिन भर इतनी भीड होती है की लगबग 1000 से 2000 प्लेट इनकी बिक जाती है|तो चलिये आज हम आपको उसी स्टाइल में पावभाजी रेसिपी बनाना सिखायेंगे|
पावभाजी रेसिपी के फायदे
दोस्तो पावभाजी की टेस्ट इतनी बढीया होती है की आप इसे हफ्ते मे 2/3 बार बनायेंगे तब भी आपका मन नही भरेगा|तो हम इसके फायदे के बारे मे बतायेंगे|पावभाजी मे इस्तेमाल किया गया आलू से हमारे शरीर मे फायबर रहता है|इसमे इस्तेमाल कीये जाने वाले टमाटर से हमारे शरीर का प्रोटीन अच्छा रहता है|दोस्तो इस मे मौजूद मटर से हमारे शरीर मे पानी की मात्रा संतुलित रहती है|फूड एक्सपर्ट की माने तो लखनऊ मे एक फातिमा अस्पताल है, वहा की सीनियर न्यूट्रिशियन एक्सपर्ट का मानना हे की एक प्लेट पावभाजी मे कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते है|एक्सपर्ट सौम्या वर्मा बताती है कि अगर आप पावभाजी को घर पर तयार करते हो तो वह आपके लिये और आपके स्वास्थ के लिए अधिक हेल्दी होता है|
पावभाजी रेसिपी पोषक तत्व
- प्रोटीन = 5.8 gm
- फॅट = 12 gm
- पोटॅशियम = 812 mg
- कोलेस्ट्रॉल = 47 mg
- कार्गोहायड्रेट = 62 gm
- फायबर = 32.4 gm

पावभाजी रेसिपी के बारे मे
कुल समय = 30 मिनट
पकाने का समय = 10 मिनट
स्वाद = हल्का / तीखा
प्रकार = लंच / डिनर
आहार = शाकाहार
स्तर = आसान
हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना kadhi chawal recipe|कढी चावल रेसिपी
पावभाजी रेसिपी सामग्री
- उबले आलू = 3
- प्याज= 2
- टमाटर = 2
- फुलगोबी =1 कप
- शिमला मिर्च = 1
- अद्रक लसन पेस्ट = 1 छोटी चम्मच
- मखन =1/2 कप
- कसुरी मेथी = एक चम्मच
- नमक = स्वाद के अनुसार
- पावभाजी मसाला =1 चम्मच
- लाल मिरची पावडर = 1 चम्मच
- हळदी पावडर = 1/2 चम्मच
- हरा धनिया =बारीक काटा हुआ
- धनिया पावडर =1 चम्मच
- हरा मटर = 1/2 कप
- पाणी= 1 कप
पावभाजी रेसिपी की तैयारी
दोस्तो सबसे पहले हम प्याज को बारीक कट कर लेंगे|अब टमाटर को भी बारीक कट करेंगे|अब हम मटर को पानी मे भिगोंकर रख देंगे या फिर गॅस पर पकने के लिए रख देंगे|दोस्तो अब हम फुलगोबी,सिमला मिरची पकने के लिए रख देंगे|दोस्तो हम आलू को 90% उबाल लेंगे,और उसके छिलके निकाल कर उसे मॅश कर लेंगे|
पावभाजी रेसिपी विधी
- दोस्त सबसे पहले हम कढाई लेंगे और उस पर तेल गरम करेंगे|
2. अब हम इसमे बारीक कटे हुए प्याज, बारीक कटे हुए टमाटर को डालेंगे,
3. अब इसमे अद्रक लसन का पेस्ट डालेंगे|थोडीसी कस्तुरी मेथी भी डालेंगे|
4. अब हम इसमे उबले हुए आलू को डालेंगे|अब हमने जितनी भी सब्जियों को उबाला है वह सारी सब्जीया हम इस मिश्रण मे डाल देंगे|जैसे शिमला मिरची, हरे मटर, ऑर आलू गोभी|
5. दोस्तो अभी सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे और सारे मिश्रण को एक जीव करले, मॅश कर ले, नॉर्मल सी पेस्ट जेसा इसको बनाये|और उपर से थोडासा तेल छोडते रही है|
6. अब हम पेस्ट मे धनिया पावडर, लाल मिरची पावडर, गरम मसाला डाले|
7.अब हम इस मे नमक डालेंगे, थोडासा पाणी डालेंगे ,और हरा धनिया डाले|
8. दोस्तो अब अच्छे से 5/6 मिनट तक इस सब्जी को अच्छे से उबाले और उबाल आने के बाद इसमे थोडासा मख्खन डाल दे, और निंबू नीचोडकर अच्छे से यह खाने के लिए रेडी है|

कुछ खास टिप्स
दोस्तो पावभाजी का असली मजा तो पाव के साथ खाने मे ही है|पाव को अच्छे से तेल मे या फिर बटर मे तवे पर सेख लेना|ऑर तेल की बजाये बटर का भी उपयोग कर सकते है|
QNA / FAQ
- पावभाजी रेसिपी को बनाने के लिए हम कोण कोण सी सब्जीयो का उपयोग करते है?
ANS- यह सब्जी बनाने के लिए फुल गोबी, शिमला मिरची , आलू हरा मटर इन सब्जी को मुख्य रूप से इस्तमाल किया जाता है|
2. पावभाजी खाने के क्या क्या फायदे है?
ANS- दोस्तों पावभाजी खाने से हमारे शरीर का पानी संतुलित रहता है और भी सारे बहुत से इसके फायदे है|
3. पावभाजी बनाने के लिए कुल कितना समय लगता है?
ANS- लगभग 35 से 40 मिनिट तक लगते है|
4. पावभाजी को हम किसके साथ खा सकते है|
ANS- पावभाजी को हम सिर्फ पाव के साथ ही खा सकते है|तभी इसका खाने मे मजा आता है|