आलू कटलेट…. नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप सब बढ़िया|तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं सुबह का हल्का-फुल्का नाश्ता आलू कटलेट| जो काफी कम चीजों से और कम समय में बनता है|आलू कटलेट टोमेटो केचप के साथ परोसे जाने वाला एक स्नैक है|जो कि ये क्रिस्पी होता है इसलिए सबको बहुत पसंद आता है| आलू का इस्तेमाल लगभग सभी सब्जियों में किया जाता है| और आलू से बहुत सारे व्यंजन बनाए जा सकते हैं|इसी तरह आलू कटलेट भी एक स्नैक है| जो हम सुबह के चाय नाश्ते के साथ खा सकते हैं|यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और बहुत जल्दी बनती है|

आलू कटलेट बच्चों को भी बहुत पसंद होते हैं|आमतौर पर आलू कटलेट यह एक लोकप्रिय स्नैक है|आपने बाहर मिलने वाला आलू कटलेट तो खाया ही होगा|लेकिन क्या आप जानते हैं आप इसे बहुत अच्छी तरह से अपने घर में बोहोत आसानी से भी बना सकते हैं|वह भी बहुत कम चीजों से और कम समय में| यह रेसिपी कुछ खास मोकों पर भी बना सकते हैं|आलू कटलेट यह बच्चों को टिफिन बॉक्स में देने के लिए भी आसान रेसिपी है| और बच्चों को भी बहुत पसंद आती है. आलू कटलेट यह एक हल्का-फुल्का नाश्ता है जो हमें पचने के लिए भी आसान है|इसका क्रिस्पीनेस सबको बहुत पसंद आता है|तो आइए देखते ही की कैसे बनाए जाते हैं आलू कटलेट|
आलू कटलेट के फायदे
आलू मे फाइबर ज्यादा होता है| आलू को अगर छिलके खाया जाए तो इसमें करीब 6/7 ग्राम फाइबर होता है|जो कि अपने आंत की हेल्थ को सही रखने में मदद करता है|आलू हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

आलू कटलेट के पोषकतत्व
कार्बोहाइड्रेट = 3.8 gm
फाइबर = 6/7 gm
कैलोरी = 4.0 gm
कोलेस्ट्रोल = 0.4 mg
प्रोटीन = 0.4 mg
आयरन = 0.8 mg
जिंक = 0.7 mg
सोडियम = 1 gm
फोलिक एसिड = 0.3 mg
हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना pav bhaji recipe in Hindi 2024
आलू कटलेट की सामग्री
5/6 उबले हुए आलू
3,4 हरी मिर्च
2 बड़े प्याज
2 चम्मच हल्दी
अदरक लहसुन का पेस्ट
2 चम्मच दही
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
2 चम्मच चाट मसाला
3 चम्मच तेल
2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 कप रवा (सूजी)
1/2 कप मैदा
1/2 कॉर्न फ्लोर
बेटर के लिए
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
2 चम्मच अजवाइन
1 कप बेसन
तलने के लिए तेल
आलू कटलेट रेसिपी के बारे में
कुल समय = 20मिनिट
तैयारी समय = 10मिनिट
पकाने का समय = 20मिनिट
स्वाद = खट्टा मीठा
आहार = शाकाहार
प्रकार = ब्रेकफास्ट नाश्ता

तैयारी
सबसे पहले हम आलू को उबालकर उसके छिलके निकाल लेंगे|
विधि
1) सबसे पहले गैस पर एक कढाई रख दे|उसमे 1/2 कप पानी डाले|
2) अब एक चम्मच तेल और एक चम्मच नमक डालें|और एक उबाल आने दे|
3) पानी अच्छी तरह से उबलने के बाद गैस धीमी आंच पर करें|
4) अब इसमें 1/३ कप रवा(सूजी) लगातार चलाते हुए तब तक चलते रहे |
5) जब तक की पानी पूरी तरह से अवशोषित ना हो जाए और ध्यान रही की कोई गांठ न बने|
6)पके हुए सूजी को एक बड़े कटोरे में रखें| और ठंडा होने के लिए छोड़ दे|
7)अब यह मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद इसमें तीन उबले हुए आलू डाले|
8) अब इसमें अदरक का पेस्ट, मिर्च पाउडर, दही,हरा धनियां और स्वाद अनुसार नमक डालें|
9) 1/2कप पानी लेकर चिकनी बहती स्थिरता का बैटर तयार करे|
10) अब आलू सूजी आटा से छोटे-छोटे पैटीज तयार करे|
11) दोनों तरफ से कॉर्न फ्लोर में डिप करे|
12) फिर दोनों तरफ ब्रेडकंप मे रोल करे|
13) अच्छे से रोल करने के बाद गर्म तेल में पॅटीस को डीप फ्राई करे|
14) अब पलट कर दोनों तरफ से मध्य आज पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल ले|
FAQ/QNA
1) आलू कटलेट से हमें क्या फायदा होता है?
ans = आलू में फाइबर होता है जो हमारे अंत सेहत के लिए अच्छा है|
2) उबला हुआ आलू कितने दिन में खराब होता है?
ans= 2 दिन में
3) आलू को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?
ans = आलू को ठंडी सुखी जगह पर रखना महत्वपूर्ण है|
4) आलू में कौन सा जहरीला पदार्थ होता है?
ans = aसोनोनिन और a चोकोनिन