Homemade Tandoori paneer pizza recipe in hindi|No oven pizza

घर पर ही बिना ओवन का इस्तमाल किये रेस्टॉरंट स्टाईल तंदुरी पनीर पिझ्झा केसे बनाये चले जानते है|

तो नमस्ते दोस्तो कैसे हो आप सब बढीया|तो आज हम आपके लिए लेकर आये है एक अलग और विदेशी रेसिपी मेनू जो पुरे भारत मे बडे मजे से खाया जाता है|आज की नई जनरेशन भी  बडे मजे से खाते है और सबसे बडी बात तो ये है कि इस मेनू के बहुत सारे प्रकार भी है जिस तरह से बनाया जाता है|दरसाल क्या हुआ की मेरी बीवी को अचानक से पिझ्झा खाने का मन हुवा और जीद करने लगी की मुझे पिझ्झा खाना है|

ऍक्च्युली यह उन दिनो की बात है जब वह प्रेग्नेंट थी तब मे उसे उसकी हर फेवरेट चीज से खिलाता था और उसे वह टाइम याद आया और मुझसे कहने लगे की पिझ्झा खाणे चलते है|बहुत दिनों से नही खाये है तो मै मना नही कर पाया और मै तुरंत अपने दोस्त के रेस्टॉरंट लेके गया जो की Abhij kitchen के नाम से है|और हमने ऑर्डर किया था पनीर तंदुरी पिझ्झा जो की हमारा हर टाइम फेवरेट है|ऍक्च्युली पिझ्झा जो है वो जंक फूड की कॅटेगरी मे आता है, हर बार का खाना सेहत के लिए ठीक नही इसलिये हमने सोचा कि अपने सेहत का ध्यान रखते हुए हमने वह घर पर ही बनाने का सोचा और हमने वह घर पे बनाया|

तो हमने पिझ्झा घर पे बनाने का ट्राय किया और आप यकिन नहीं करेंगे की रेस्टॉरंट से भी बढीया टेस्ट हमारा इस बनाये हुए पिझ्झा का था|क्यूकी हमने नॅचरल घर के मसाले और व्हेजिटेबल से बनाया था|तो हमने भी सोचा की है रेसिपी आप लोगो के साथ सांजा की जाये|तो यह रेसिपी कैसे बनाये जाती है क्या क्या इसमे सामग्री लगते है, और हमारी ऑथेंटिक प्रोसेस जो की इस डिश मे चार चांद लगाती है|

फायदे

दोस्तो आप भी पिझ्झा खाने के शौकीन है और आपको भी ज्यादा पिझ्झा खाने की आदत होगी तो मै आपको कहना चाहता हु की ज्यादा पिझ्झा खाना सेहत के लिए ठीक नही होता|इसलिये आपको भी अगर पिझ्झा खाना पसंद है तो हमारी ये सलाह है की आप उसे घर पर ही बनाये|वैसे तो पिझ्झा मे कॉर्न पनीर और व्हेजिटेबल्स होने के कारण उसमे पोषक तत्व और फायबर विटामिन्स तो होते है|जो की सेहत के लिए फायदेमंद है|

पोषक तत्व

कॅलरी= 220 mg

फॅट= 0.7 gm

कार्बोहायड्रेट= 20gm

प्रोटीन= 10 gm

सोडियम= 790 mg

इस आर्टिकल को भी मिस ना करेtandoori chicken recipe in Hindi| तंदुरी चिकन

सामग्री

• 1 रेडी पिझ्झा पाव /बेस

• 100 gm पनीर

• 1/2 टमाटर

• 50 gm चीज

• 1 शिमला मिरची

• 1 प्याज

• टोमॅटो सॉस दो चम्मच

• पिझ्झा सॉस दो चम्मच

• 1 चम्मच लाल मिरची पावडर

• 1 चम्मच पिझ्झा मसाला

• नमक स्वादनुसार

• 2 चम्मच तेल/घी

https://pin.it/53J8T3hcJ

रेसिपी के बारे मे

तयारी का समय=  15 मिनट

पकाने का समय= 20 मिनिट

कुल समय= 35 मिनिट

स्तर= मिडीयम तिखा, आसान

प्रकार= फास्ट फूड,जंक फूड, ब्रेकफास्ट

आहार=  शाकाहार

विधी

1) दोस्त सबसे पहले एक तवे पे तेल डाल के उसे गरम होने दे फिर आप तेल पुरे तवे पर अच्छे से मिला दे|

2) अब गरम तेल मे पनीर को अच्छे से भुणे थोडासा उससे ब्राऊन कलर आने तक अच्छे से फ्राय करते है|अब इसमे कटा हुआ प्याज,कटा हुआ टमाटर, कटी हुई शिमला मिरची डाले|

3) अब उपर से इसमे लाल मिरची पावडर, पिझ्झा मसाला और थोडा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करे और थोडा टाइम दो/तीन मिनिट के लिए ढक दे|

4) अब सारा मिश्रण एक बाऊल में निकाल दे|तवे पर थोडासा तेल या फिर देसी घी भी आप इस्तमाल कर सकते है उस तवे पर थोडासा लगा दे|

5) तवे पर रेडिमेट पिझ्झा बेस रखके उसे से थोडासा सेख ले वह सेखने के बाद उसके उपर टोमॅटो सॉस लगाये|अब सारा जो मिक्स्चर हमने बाऊल मे निकला था वह सारा उस बेस पर अच्छे से लगा दे|

6) अब इस के ऊपर से पिझ्झा सॉस डाल दे और उस पे अच्छे से चीज को फैला दे|अब पूरे तवे को अच्छा सा ढक दे ताकी हवा ना निकल सके और 10/15 मिनिट के लिए वह पकने के लिए रख दे|

7) अब हमारा पिझ्झा खाने के लिए तयार है, आप इसके उपर रेड पेपर चिली डाल सकते है और टमाटर सॉस के साथ भी खा सकते है| तो हमारी आज की रेसिपी आपको कैसी लगी जरा कमेंट मे बताईये|

कुछ खास टिप्स

दोस्तो अगर आपको पिझ्झा खाना ज्यादा पसंद है और आप हर बार पिझ्झा खाते है तो हमारी राय होगी,की उसे घर पर बना के ही खाये ताकी बाहर कोणसे इन्ग्रेडिएंट्स युज करते है हमे पता नही है,कितने दिन पुराना वो चीजे इस्तमाल करते होंगे वो हमे पता नही रहता, क्यूकी गरमागरम खाने मे चीजो के बारे मे पता नही चलता लेकिन घर पे आने के बाद या फिर दो चार दिनो मे हमारे पेट मे गडबड शुरू हो जाती है इससे अच्छा बाहर पिझ्झा खाना कम करे और घर पे ही अच्छे से बनाकर खाये इससे आपके शरीर को कुछ भी नुकसान नही होगा|

FAQ/QNA

  1. पिझ्झा क्या होता है?

Ans- पिझ्झा एक पाव के जैसा बेस होता है जिसके उपर पनीर और सारे व्हेजिटेबल डालके मसाले डाल के व बनाया जाता है, यह एक विदेशी रेसिपी है जो भारत मे काफी प्रचलित हुई|

2) पिझ्झा को कैसे या पकाये?

Ans-इसे ओवन या फिर तवे पे ढक्कन रक्कर पकाया जाता है|

3) क्या यह खाने मे हेल्दी होता है?

Ans- अगर आप घरपे बनाकर खाये तो यह आसान भी है और हेल्दी भी|

4) इसे कितना टाइम पकाते है?

Ans-पिझ्झा के उपर लगे हुए व्हेजिटेबल्स को पकने मे कम से कम 15 से 20 मिनिट लागते है और पूरा पिझ्झा 20 मिनिट मे रेडी हो जाता है|

5) क्या यह बच्चे खा सकते है?

Ans- जी हा बच्चो को भी आप यह खिला सकते है लेकिन ज्यादा मत खिलाना|

Leave a Comment

Index