तो नमस्ते दोस्तो कैसे हो आप सब बढीया|तो दोस्तो आप सबको नये साल की ढेर सारी बधाई 2026 की बेहतरीन शुरुवात हो चुकी है और हमारा ब्लॉग ना आये ऐसा कभी हो नही सकता|क्यूकी पिछले तीन साल से हम लोग आपकी सेवा में निरंतर ब्लॉग ला रहे है|जिस तरह आप लोगो ने 2025 मे हमे प्यार दिया उसी तरह 2026 मे भी आप लोग हमे आपका प्यार और आशीर्वाद जरूर देंगे इसमे कोई संदेह नही|तो चलिये दोस्तो शुरू करते है इस साल की पहली और बेहतरीन रेसिपी जिसका नाम है Idli Burger Recipe
तो रेसिपी शुरू करने से पहिले थोडा हम विस्तार से कुछ बाते जान लेते है, दरसल ये हुआ कि हमारे गाव मे अमळनेर मे महिला बचत गट की ओर से महिला महोत्सव चल रहा है जो की महिलाओ के टॅलेंट का और उनके कला को एक स्टेज मिल सके और उनके टॅलेंट और कला को लोग स्वीकारे,मार्केट मिले और प्रोत्साहित करे इस कारण से महीला महोत्सव लगाया गया था जो की तीन दिन चला|और मैं मेरी फॅमिली के साथ उस महोत्सव मे गया वहा पर अलग अलग प्रकार की स्टॉल लगी हुई थी जहा पर कपडे की दुकान, जनरल आयटम्स ,फूड स्टॉल, ज्वेलरी और ना जाने कितने हँडक्राफ्ट प्रॉडक्ट और बहुत सारे स्टॉल लगी हूइ थी|
वहा पर एक स्टॉल पे मेरी नजर पडी और जब हम गये तो वहा पर टोटली साउथ इंडियन डिशेस बनाई जा रही थी वहा पर हमने देखा की इडली, सांबर, डोसा,अप्पम और न जाने बहुत सारे साउथ इंडियन डीशेस थी|वहा पर मुझे एक युनिक चीज नजर आई जो की थी इडली बर्गर| मैने इस चीज के बारे में सुना था गुगल पे यूट्यूब पे बट उसको फर्स्ट टाइम लाईव्ह देखा और जब हमने उसे टेस्ट किया वाकही मे वो लाजवाब था|तो सोचा यार क्यू ना ये चीज भी मे मेरे दर्शकोके लिये भी बनाई जाये|
काफी रिसर्च करने के बाद मैने खुद इडली बर्गर घर पे ट्राय किया और बहोत बढीया उसका टेस्ट आया|तो आज मै वही चीज आपके लिए बताने जा रहा हु,की इडली अगर हम बनाते है और कुछ ज्यादा इडली बचती है तो उसको आप इस तरह से Idli Burger Recipe बनाकर खा सकते है बहुत सुंदर रेसिपी है आप लोगभी इसे अपने घर पे ट्राय करके हमे कमेंट मे बतायेगा की कैसे बने|

Idli Burger Recipe फायदे
इडली बर्गर एक हलकाफुलका नाष्टा हे जो की पचने मे भी काफी आसान होता है, इसमे कॅलरीज भी कम होती है जिस कारण आपका वजन भी नही बढता और यह शरीर मे ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे इम्युनिटी बढती है|इसे एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है, इसमे प्रोटीन, विटामिन,आयरन,कॅल्शियम जेसे पोषक तत्व भी मिलते है|
पोषक तत्व
कॅलरी= 71 gm
कार्बोहायड्रेट= 15.2 gm
प्रोटीन= 2.4 gm
फायबर=1.6 gm
आयरन=0.1 mg
मॅग्नेशियम=3.4 mg
इस आर्टिकल को भी मिस ना करेHow to make Idli sambar recipe in Hindi
Idli Burger Recipe सामग्री
• इडली 5
• टमाटर 2
• प्याज 2
• धनिया और पुदिना की चटनी 1/2 वाटी
• तेल 1/2 वाटी
कटलेट की सामग्री
• दो वाटी कटी हुई सब्जीया आलू,गाजर,मटर
• मैदा 1 चम्मच
• हलदी 1/2 चम्मच
• लाल मिरची पावडर 1/2 चमचा
• धनिया पावडर 1/2 चम्मच
• गरम मसाला अर्धा चम्म्च
•अद्रक लसूण का पेस्ट 1/2 चम्मच
• हरा धनिया
• नमक स्वाद नुसार
• तेल फ्राय के लिये

रेसिपी के बारे मे
तयारी का समय = 20 मिनिट
पकाने का समय = 10 मिनिट
कुल समय = 30 मिनिट
स्तर = आसान
प्रकार = नाश्ता
आहार= शाकाहार
विधी
- सबसे पहले हम तेल गरम करके उसमे इडली को फ्राय करेंगे जब तक थोडा ब्राऊन कलर ना हो तब तक उसको फ्राय करते रहे|
- इडली को फ्राय होने के बाद दोनो तरफ से पुदिना की चटणी लगाये|
- कटी हुई सब्जी उनको अच्छी तरह से पकने तक उबाले उसका पानी निकालने के बाद उसको ठंडा होने के लिए रखदे|
- प्याज को भी अच्छे से भुणे उसमे अद्रक लसुन का पेस्ट, हल्दी पावडर,लाल मिरची पावडर, गरम मसाला डाले और फिर अच्छी तरह से थंडा होने दे|
- अब कडाई मे तेल डाले उसमे पकी हुई सारी सब्जीया और प्याज के मिश्रण को अच्छे से स्मॅश करे (मसल्ले) ताकी सारा मिश्रण एकत्रित हो जाये|
- अब ऊपर से मैदा, हरा धनिया और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दे|
- अभी इस मिश्रण को अच्छे से इडली के आकार का लगबग कटलेट बनाये और फिर कटलेट को हलका सुनहरा होने तक फ्राय करे|
बर्गर बनाने का तरीका
• सबसे पहले एक इडली को नीचे रखे ताकी उसका बेस बन सके|
• फिर उसके उपर प्याज और टमाटर का स्लाईस रखे|
• फिर हमने जो कटलेट बनाया है, उस कटलेट को उस स्लाइस पर रखे उपर से थोडी चटणी डाल दे आपको अगर पसंद हो तो टोमॅटो सॉस डाल सकते हो और फिर उपर से एक और इडली रख कर हमारा इडली बर्गर खाने के लिए रेडी है|
कुछ खास टिप्स
इडली के लिये चावल और उडद दाल चौडे बर्तन मे भीगोये ताकी वह जल्दी से उसमे थोडासा नरम हो जाये| दाल चावल भिगोने के दौरन वह तुरंत नही ढके,तुरंत ढकलिया तो उसमे खमीर नही आयेगा|
FAQ/QNA
- बर्गर मे कोन कोन से मसाले डाले जाते है|
Ans- बर्गर मे लाल मिरची पावडर, चिली पेपर, जिरा पावडर और भी अन्य प्रकार के मसाले डाले जाते है|
2) बर्गर कितने प्रकार के होते है?
Ans- बर्गर के मुख्य तर 2 प्रकार होते है|
3) बर्गर मे कोनसी सॉस डालते है?
Ans- बर्गर मे हॉट सॉस डालते है|
4) बर्गर मे क्या क्या मिलाया जाता है?
Ans- बर्गर मे बीन्स, मशरूम और सब्जीया,मसाले मिलाया जाते है|
5) बर्गर व्हेज है या फिर नॉनव्हेज है?
Ans- बर्गर मे बहुत सारे प्रकार है उसमे चिकन डाल के नॉनव्हेज बर्गर भी बना सकते हो और वेज सब्जीया डालके व्हेज बर्गर भी बना सकते हो|
6) इडली बर्गर क्या होता है?
Ans-इडली बर्गर एक साउथ इंडियन डिश है जो की बची हुई इडली का उपयोग करके बनाये जाने वाली रेसिपी है|