Litti chokha Recipe in Hindi Litti chokha recipe in Bihar

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us

लिट्टी चोखा घर पर कैसे बनाये

लिट्टी चोखा के बारे मे

             दोस्तो आज हम बात करेंगे लीट्टी चोखा के बारे मे | लिट्टी चोखा ये डिश भारत मे ज्यादातर दिल्ली ,पटना बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश इन भागो मे ज्यादा पायी जाती है| लिट्टी यह गेहु के आटेसे बनाई जाती है जिसमे की काला चना यानी सत्तू का इस्तेमाल किया जाता है|ओर जो चोखा होता है वह आलू, बेंगन ,टमाटर ,की सब्जीयोको  मिक्स करके बनाया जाता है|लिट्टी चोखा को ठंड  के मौसम में खाने का मजा ही कुछ होता है | लीट्टी चोखा को दोपहर के भोजन ओर रात के खाने मे भी शामिल किया जाता है | अगर हमारे घर पे मेहमान आ जाये तो यह एक अच्छा विकल्प है इससे मेहमान जरूर खुश हो जायेंगे और पेट भर के खायेंगे | तो चलिए सिखते है की कैसे बनाई जाती है ये डिश लिट्टी चोखा

लिटिल चोखा बनाने की सामग्री

1) गेहू का आटा 500 ग्राम

2) घी 2 बडे चम्मच

3) दही  3/4 कप

4) बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच

5) अजवाइन 1/2 ,छोटा चम्मच

6) नमक स्वाद के नुसार

भरावन के लिए

1) चने का आटा  (सत्तु) 250 ग्राम

2) हरी मिर्च 2से 4

3) थोडासा अद्रक

4) हरा धनिया बारीक कटा हुआ

5) जीरा 1 छोटा चमचा

6) अजवाइन 1 छोटा चमचा

7) सरसो का तेल 1 चमचा

8) अचार मसाला 1 बडा चम्मच

9) नींबू का रस स्वादानुसार

चोखा बनाने के लिए

1) बैंगन 500 ग्राम

2) टमाटर 250 ग्राम

3) हरी मिरची 2 से 4

4) अद्रक लसुन का पेस्ट

5) हरा धनिया

6) सरसो का तेल

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

                 एक बाऊल में गेहू का आटा ले |उसमे 2 चम्मच घी और दही मिलाये| आटे मे पानी मिलाके अच्छे से गुंथ ले|थोडी देर के लिए आटे को गीले कपडे से अच्छी तरह से ढकले|अब हम काले चने का आटा यानी सत्तू के आटे का मसाला बनायेंगे|अब हम एक बाऊल में सत्तू को निकाल लेंगे इसमे बारीक प्याज् ,सरसो का तेल अद्रक लसूण और नमक स्वाद अनुसार डालेंगे|हरी मिर्च ,हरा धनिया ,अजवाइन ,और आचार मसाला डालकर थोडासा पाणी डाले|

              अब इस पुरे मसाले को अच्छे से मिक्स कर लेंगे| और इस मसाले को गेहू के गुंथे हुए आटे मे भरेंगे|आटे को पूरी की तरहा गोल बनाये और फिर उसमे सत्तू का मसाला भरे|और किनारे को एक एक सिरे से सील करना शुरू करे और से अच्छे से गोल गोल बनाये|

              अब हमारी यह लीट्टी कच्चे रूप मे तयार हो चुकी है| अब हम इस लिट्टी को पकाने के लिए चुले का इस्तमाल करेंगे| इसे चुले पर 35 से 40 मिनिट तक अच्छे से पकाये जब तक की यह भूरा नही होता इसे बीच बीच मे 2से 3 बार पलटी करे और पकने के तुरंत बाद इसे घी मे डूबोये|

           अब हम बनायेंगे चोखा

                  बैंगन और टमाटर को अच्छे से चूले पर भून लेंगे जब तक की इसकी  परत काली ना हो| अब हम अच्छे से पकने के बाद इसकी परत निकाल लेंगे और 1 बाऊल मे अच्छे से मिक्स करे| बाउल मे आलू ,लसूण अद्रक का पेस्ट, हरी मिरची इस मे हरा धनिया ,और सरसो का तेल डाले और मिक्स होने तक मिला लीजिए अब हमारा चोखा बन गया|बहुत ही सिधी तरह से हमारा लिट्टी चोखा तयार है|

    लिट्टी चोखा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ

सबसे पहले हम आटे को गुंथ लेंगे |

इसके बाद हम सत्तू के मसाले को तयार करेंगे

इसके बाद आटे की पुरी मे सत्तू के मसाले को भरेंगे

अब हम भरी गई पुरियों को यांनी कच्ची लिट्टी को चूले पर पकायेंगे

इसके बाद हम बेंगन टमाटर को चुली पर पका कर मिक्स करेंगे

अब हम बाउल मे चोखा उसमे टमाटर, हरा धनीया, आचार मसाला सरसो का तेल इन सबको डालकर मिक्स करे

और इस प्रकार हमारी लिट्टी चोखा रेसिपी तयार है|

कूछ खास टिप्स

 आप लिट्टी को पकाने के लिए चुले के बजाय गॅस या ओवन का इस्तेमाल कर सकते है | और शुद्ध घी का इस्तेमाल करे|

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

Leave a Comment