तो भाईयो नमस्ते कैसे हो आप सब बढीया? तो दोस्तो इस बार हम आपके लिए लेकर आये है कुछ युनिक स्पायसी और चायनीज फ्लेवर वाला मिक्स कॉम्बो|तो हाजिर है आपकी खिदमत में यह स्पेशल तंदुरी मोमोज|यह मोमोज खाने मे क्लासिक मोमोज से काफी अलग लगता है|जो की खाने मे एक स्पायसी मूड बना देते है|अरुण मोमोस को आप पुदिना,शेजवान की चटणी और स्पायसी प्याज के साथ भी खा सकते है|अब तक मे आप लोगो को चिकन तंदुरी, मटण तंदुरी, फिश तंदुरी, और कइ सारी तंदुरी रेसिपी सीखाई है|आपको इस रेगुलर मोमोज को स्पायसी मोमोज बनाकर खिलाऊंगा|वैसे मै तो एक फुडी हू लेकिन मै भी खास तोर पर ज्यादा चायनीज खाना अवॉइड करता हु क्युकी चायनीज फूड मे ज्यादा मसाले और कई प्रकार के सॉस होते है जिसे रेगुलर खाने से हमारी हेल्थ मे थोडा बहुत असर हो सकता है, और पेट मे भी गडबड होती है इसलिये मे चायनीज फूड बहुत कम मात्रा मे खाता हुं|लेकिन स्पायसी खाने का मूड हो तो चायनीज का बेस्ट ऑप्शन होता है|
क्या हुआ या मोमोज मे दो साल पहले खाया था, वो भी हमारी मौसी का लडका मेरे गाव आया था बहुत उसे पसंद है तो हमारे गाव मे ultra cafe का ओपनिंग था और उस दिन हमने वहा से मोमोज लिया |उसे मोमोज इतना पसंद है कि उसने चीज मोमोज, व्हेज मोमोज, चिकन मोमोज ऐसे तीन-चार प्रकार की मोमोज पार्सल ले लिये|और वाकही में उसकी टेस्ट बहुत जबरदस्त है|मुझे उसमे से सबसे ज्यादा चिकन मोमोज पसंद आया जो की ऑल टाइम मेरा फेवरेट है अब तक का|लेकिन उसके साथ साथ क्यू ना हम तंदुरी मोमोज भी आपको ट्राय करके दिखाये|तो चले दोस्तो मे आपको जल्दी से सिखाता हु कि घर पर बिना ओवन के तंदुरी मोमोज को कैसे बनाये जो की खाने मे बहुत मसालेदार और क्रिस्पी होता है तो चलिये शुरू करते है|
फायदे
तंदुरी मोमोज को सबसे पहले मॅरीनेशन करना पडता है ताकी उसमे दही और अन्य मसालो का अच्छा फ्लेवर उतर जाये|जिसे इसमे खाने मे स्मोकी और तिका स्वाद उतरता है जो की बहुत सुंदर सुगंध देता है|और यह खाने मे इतना स्वादिष्ट होता है की पेट भर जावे|जो एक अच्छे अनुभव के साथ हमे मिलता है|इसमे चिकन और पनीर होने के कारण हमारे शरीर मे प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है जो की हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है और ये तंदुरी पनीर को ओवन मे पकाया जाता है जिस कारण इसका तेल का उपयोग बहुत कम मात्रा मे होता है और भी इसके साथ बहुत सारे फायदे होते है|
पोषकतत्व
कॅलरी = 280 kcal
प्रोटीन = 15-20 gm
फॅट = 6-15 gm
कार्बोहायड्रेट्स = 18-25 gm
ऊर्जा = 206 kcal
कार्स = 38 gm
फायबर = 2.14 gm
सामग्री
आवरण के लिए
एक कप मैदा
एक चम्मच तेल
आधा कप पाणी
स्वादनुसार नमक
भरावन के लिए
एक चमच तेल
एक प्याज बडा
200 ग्राम कोबी
200 ग्रॅम गाजर
थोडासा हराधनिया
आधा चम्मच काली मिर्च पावडर
दो लसुन की कली
मॅरीनेशन के लिए
आधा कप दही
एक छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर
एक चमचा अद्रक लसण का पेस्ट
एक चमचा लाल मिरची पावडर
एक चमचा जिरा पावडर
एक चम्मच चाट मसाला
एक वाटी बेसन
और स्वादनुसार नमक
मोमोज रेसिपी के बारे मे
कुलसमय = 40 मिनिट
पकाने का समय = 20 मिनिट
तयारी का समय = 20 मिनिट
स्तर = मिडीयम तिखा, स्पायसी, स्मोकी
आहार = व्हेज / नॉनव्हेज
प्रकार = डिनर / ब्रेकफास्ट
तयारी
सबसे पहले गाजर और गोभी को एक बाउल मे निकाल कर अच्छे से धो कर उनका कद्दूकस करे|बाद मे अद्रक और लसन के छोटे छोटे टूकडे करे और फिर प्याज के भी छोटे टूकडे करे|अब बाऊल मे मॅरीनेशन के लिए दही, मसाले, गोबी, गाजर, अद्रक, लसूण, प्याज इन सबको मॅरीनेट करे मिक्स करे सारे मसालो को मिलाये और 20 मिनिट के लिए ढक्कर छोड दे|
विधी
आवरण के लिये
1.एक बड़ेसे बर्तन में मैदा, नमक,तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से आटा गुंथले और इसे 20 मिनट के लिए रख दें|
स्टफिंग के लिये
1.एक पैन में तेल गरम करें, उसमें लहसुन की कली और प्याज डालें। प्याज को गोल्डन होने तक अच्छी तरह भूनें|
2.अब इसमें गोभी,गाजर,नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएँ, और इसे अच्छे से ढक्कर रख दे|
3.लगभग 20-25 मिनट बाद, तैयार मोमोज के आटे को लें और उससे छोटी-छोटी गोल लोइयां बेले|
4.लगभग 1 चम्मच स्टफिंग लें और उसे आटे के बीच मे रखे जिस प्रकार हम मोदक बनाते है।
5. अभी सारे मोमोज बनकर रेडी होने के बाद इनको पकाने के लिए एक स्टीमर के बर्तन मे रख दे जिस प्रकार हम इडली को पकाते है उसे प्रकार इन मोमोज को भी अलग-अलग कर 10 मिनिट के लिए पकाये|
6. अब एक पॅन मे थोडासा तेल डालकर उसपे मोमोज डाले और हलका सा फ्राय कर ले|
मॅरीनेशन के लिए
1.अब एक बडे से बाऊल मे दही मॅरीनेट के लिए लेना|
2. अब सारे इन मसाला को अच्छी तरह से मिक्स करे जिस प्रकार फ्लेवर उतर जाये|
3.अब इस पके हुए मोमोज को मॅरिनेशन के मिक्सचर मे डाल दे|सारा मॅरीनेट मसाला इन मोमोज के उपर अच्छे से लगा दे|
4. अभी मोमोज को ओवन मे 180-200 डिग्री सेल्सिअस पर अच्छे से रखे 10 मिनिट के लिए|इसे अच्छे से रोस्ट होने तक ओवन मे रख दे अब हमारा मोमोज सर्विंग के लिए रेडी है|
कुछ खास टिप्स
आप स्टफिंग के लिए चिकन या पनीर का भी इस्तमाल कर सकते है|इसे आप बिना ओवन के घर मे भी बना सकते है| जिसके लिए आपको एक कढाई मे बडीसी प्लेट रख कर उसमे मोमोज रख के ऊपर से ढक सकते है जिसे वह बिना ओवन के अच्छे से पक जायेगा और उसके बाद उसको आप गॅस की धीमी आच पर सेख सकते है| जिसे की उसमे तंदुरी रोस्ट जैसा फ्लेवर उतर जायेगा और स्मोकी स्वाद आपको खाने मे आयेगा|आप चाहो तो उसे चुले पे जो कोयला होता है उसके उपर भी तंदूर जैसा आप सेख सकते है|
FAQ/QNA
1) तंदुरी मोमोज के लिये मॅरीनेशन कैसे बनाये?
Ans- सबसे पहले एक बाऊल में दही मसाले,गोबी,गाजर,अद्रक-लसूण का पेस्ट और प्याज इन सबको अच्छे से मिक्स कर ले यही है आपका मॅरीनेशन प्रोसेस अब 20 से 25 मिनिट के लिए रख दे|
2) घर पे बिना ओवन के मोमोज को कैसे बनाये?
Ans- गॅस के ऊपर कढाई रख के उसमे मोमोज को डाल के ऊपर से ढक्कन रख दे|अच्छे से पकने के बाद उसे आप गॅस की धीमी आच पर मोमोज को सेख सकते हो|फिर आप कोयले के ऊपर जैसे तंदूर चिकन रोस्ट करते है उस प्रकार से भी आप इसे कर सकते हो|
3) मोमोज को किसके साथ खा सकते है?
Ans-मोमोज को आप पुदिना, शेजवान चटणी, हरी मिरची की चटणी या फिर टोमॅटो सॉस के साथ भी खा सकते हो|
4) तंदुरी मोमोज बनाने में कितना समय लगता है?
Ans-तंदुरी मोमोज बनाने के लिए कुल समय 40 मिनिट का लगता है|
5) मोमोज के कितने प्रकार होते है?
Ans- मोमोज का 4 मुख्य प्रकार है जिसमे चीज मोमोज, व्हेज मोमोज ,चायनीज मोमोज, पनीर मोमोज, तंदुरी मोमोज मुख्य प्रकार है इसके बाद और भी कई सारे वेरिएशन आ सकते है|