तो नमस्ते भाई और बहनों कैसे हो आप सब बढीया|तो आज हम आपको सिखायेंगे की आलू गोभी की सब्जी कैसे बनाते है|तो भाई आलू गोबी से हमारा रिश्ता बहुत पुराना है|क्यूकी हम जब छोटे थे तो हमारी मा हमे आलू गोभी अक्सर दिया करती थी|आलू और गोबी को आप अलग अलग भी बना सकते है|यह खाने मे बढीया टेस्टी होती है|जिस कारण इसे छोटे बच्चे से लेकर बडे बुजुर्ग तक सब चाव से खा सकते है|
यह मेनू ज्यादातर हॉटेल्स मे भी दिखेगा, यह ऐसी रेसिपी है जो हर भारत मे घर Aloo gobhi ki sabji घर बनाई जाती है|यह बनाने में भी आसान होती है|इस सब्जी को हम सुखी और ग्रेव्ही के साथ भी बना सकते है|यह रेसिपी आप डिनर और लंच मे भी शामिल कर सकते है|भारत मे अकसर आपको यह डिश स्ट्रीट फूड पर ज्यादा नजर नही आयेगी|क्युकी यह एक घरेलू सब्जी है|दोस्तो मुझे आज भी अच्छे से याद है,मे जब घर से पहली बार जॉब के लिए गया था, तभी यह सब्जी हमारे कॅन्टीन और मेस मे ज्यादातर खाने को मिलती थी|और तब से यह सब्जी मुझे बहुत ज्यादा पसंद आने लगे|तो दोस्तो आज से हम हमारे ब्लॉग्स मे थोडा चेंजेस करने वाले है|जिस कारण आपको और भी ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी|

हम आपको Aloo gobhi ki sabji रेसिपी सिखाने के साथ साथ रेसिपी के फायदे और नुकसान के बारे मे बतायेंगे|उसमे मिलने वाले पोषकतत्व के बारे मे भी बतायेंगे|जो चीज आपके शरीर के स्वास्थ्य के लिए सही है उसके बारे मे हम आपको हर ब्लॉग मे बतायेंगे|तो यह बदलाव आपको जरूर नजर आयेगा|आप लोग भी Aloo gobhi ki sabji इस ब्लॉग को पुरा पढना|
आलू गोभी की सब्जी के फायदे
दोस्तो आलू गोभी में जो गोभी होती है,यह गोबी ज्यादातर ठंड के मौसम मे बनाई जाती है|गोभी खाने से हमारी स्किन को बहुत फायदा होता है|इसे खाने से आपकी फिटनेस स्लिम रहती है और वजन भी कंट्रोल मे रहता है|यह हमारे बॉडी के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है|डॉक्टर की माने तो यह गर्भवती महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित होती है|यह हमारे शरीर की हड्डीयों को भी मजबूत करत है|
हमारा आलू तो गुणकारी है ही|आज हम आपको आलू के ऐसे फायदे बतायेंगे जिसके बाद आप आलू को हर रेसिपी में इस्तेमाल करेंगे|यह कॅन्सर की कोशिकाओं को बढने से रोखता है|यह हमारे लिव्हर को भी सुरक्षित रखता है|डायबेटिस वालों के लिए भी यह फायदेमंद है|आलू हमारे ह्रदय के लिये भी गुणकारी है|आलू के छिलके प्लाजमा और लिव्हर कोलेस्ट्रॉल को कम करने मे मदद करता है|आपको बता दे की आप सिर्फ आलू की मदद से ही अपना चेहरा चमका सकते है|इसे आपके चेहरे की डल स्किन, स्किन टॅंन,पिंपल्स,स्कार और काले दाग धब्बे ,खील,मुहा से यह सब गायब हो जायेंगे|आपको कभी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स युज करने की जरूरत नही पडेगी|
आलू गोभी रेसिपी के पोषकतत्व
- फॉलेट =65 मिलिग्रम
- मॅग्नेशियम =16 मीलिग्रम
- कॅल्शियम =24 मिलिग्रम्
- फॉस्फरस =47 मिलीग्रम
- पोटॅशियम = 180 मिलीग्राम
- कार्बोहायड्रेट =19 ग्रॅम
- फॅट =0.013ग्रॅम
- फायबर =2.6 ग्रॅम
- शुगर = 0.87 ग्रॅम
- झिंक =0.3 मिलीग्राम
- कोपर = 0.14 मिलीग्राम
- विटामिन =0.300 मिलीग्राम
- थायमिन =0.086 मिलीग्राम
- सोडियम=6 मिलीग्राम

रेसिपी के बारे मे
- कुल समय= 40 मिनट
- तैयारी का समय= 15 मिनट
- पकाने का समय= 45 मिनट
- स्वाद = मिडीयम तिखा
- प्रकार=लंच / डिनर
- आहार = शाकाहार
- स्तर= थोडा कठीण
आलू गोभी की सब्जी बनाने की सामग्री
- 400 ग्राम कोबी
- 200 ग्राम आलू
- 1 चम्मच जिरा
- 1 चम्मच अद्रक
- 1/3 कप दही
- 1/2 कप घी
- 3/4 हरी मिरची
- 1/2 चम्मच लाल मिरची पावडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पावडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच धनिया पावडर
- थोडासा हरा धनिया
- 1/2 कप पाणी
- नमक स्वाद के अनुसार
हमारी या रेसिपी जरूर बनाना Dal Khichdi recipe in Hindi | how to make dal Khichdi recipe at home| दाल खिचडी कैसे बनाये | masala khichdi | Khichdi 2
रेसिपी की तैयारी
- सबसे पहले हम गोभी के छोटे छोटे टूकडे कर लेंगे|
- उसके बाद में आलू के भी थोडे लंबे लंबे टूकडे कर लेंगे|
- अब आलू और गोभी को हम 60 % उबाल लेंगे|
- अब हम अद्रक को बारीक कट कर लेंगे|
- हरी मिर्च को काट लेंगे|
- सारे मसालों को एक जगह इकठठा करके रखेंगे ताकी हमे आसानी से मिल जाये|
आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि
1) सबसे पहले हम गॅस ऑन करे और पेन को गरम करे|
2) गरम होने के बाद इस मे घी डाले और जीरा डाले|
3) अब हम इसमे अद्रक डालेंगे और जीरे के साथ अच्छे से मिक्स करेंगे थोडा ब्राऊन होने तक|
4) बाद मे दही डाले और पुरा मिश्रण अच्छे से हिलाये|
5) अब आलू गोबी हरी मिर्च डाले|
6) अभी सुखे मिश्रण को थोडा दो तीन मिनिट के लिए चटकने दे ताकी रोस्टेड फ्लेवर इसमे उतरे|
7) अब हम इसमे हलदी धनिया पावडर लाल मिरची पावडर और गरम मसाले डाले|सभी मसाला को अच्छे से मिलाये अब इसमे थोडा तेल छुटने लगेगा|
8) अगर आपको ग्रेव्ही चाहिये तो थोडा पाणी डाले अन्यथा आप इसे सुखी भी खा सकते है|
9) अब नमक डाले और हरा धनिया डालकर इसे रोटी,तंदूर के साथ सर्व्ह करे|

कुछ खास टिप्स
• आपको असली स्वाद चाहिये तो इसमे थोडा कस्तुरी मेथी डाल सकते है|
FAQ
Q-1) क्या हम आलू गोभी की सब्जी मे घी के अलावा तेल का इस्तेमाल कर सकते है?
Ans- हा. हम घी के अलावा तेल का भी इस्तमाल कर सकते है|
Q-2) आलू गोभी कितने प्रकार मे बनाई जाती है?
Ans- इस सब्जी को हॉटेल स्टाईल, हलवाई स्टाईल, ढाबा स्टाईल और भंडारे की स्टाईल मे भी बना सकते है|
Q-3) इस सब्जी को बनाने में कितना समय लगता है?
Ans- लगबग पकने से लेकर सर्विंग करने तक 35 से 40 मिनिट लगते है|
Q-4) इस सब्जी को कुकर मे पकाये या कढाई मे?
Ans- आप इसे कढाई और कुकर दोनो मे बना सकते है|
Q-5) इस सब्जी को हम किसके साथ खा सकते है?
Ans- इस सब्जी को हम रोटी,तंदूर के साथ खा सकते है|