अंडा बिरयानी रेसिपी…. नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप सब बढ़िया| तो दोस्तों आज की रेसिपी है अंडा बिरयानी|सबसे आसान बिर्याणी कोई है तो अंडा बिरयानी डिश है| जो नॉनवेज खाने वाले लोगों को बहुत पसंद आती है|इसके स्वाद के लिए लोग हर जगह बिरयानी पसंद करते हैं|बिरयानी कई सारे स्टेप में बनाई जा सकती है|चिकन बिरयानी, वेज बिरयानी, दम बिरयानी, फिश बिरयानी, और भी कई सारे प्रकार है बिरयानी है|यह लाजिज डिश बनाने में थोड़ा टाइम लगता है,पर इसका टेस्ट बहुत लाजवाब होता है|और इसमें टेस्ट अपने आप ही आ जाता है|
अगर नॉनवेज में आपको कुछ अलग करना हो तो आप यह रेसिपी जरूर ट्राई करें| और हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहे| दोस्तों आप तो जानते ही हैं, कि अंडे में 11.5 ग्राम प्रोटीन और 2.4 ग्राम फाइबर होता है| इसलिए यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है|रोजाना अंडे खाने से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती है|यह डिश खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है बहुत सारे लोग इस महीने में एक दो बार तो खाते ही होंगे|

अंडा सेहत के लिए अच्छा होता है इसलिए जो बच्चे कमजोर होते हैं तो लोग अंडे को दूध में मिलाकर पिलाते हैं इससे कमजोरी नहीं आती और शरीर में ताकत रहती है|अगर आप यह रेसिपी ट्राई करेंगे तो मैं दावे के साथ कहता हूं कि आप भी मेरी तरह इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे और जब भी अंडा बिरयानी रेसिपी को याद करेंगे तो आपके मुंह में पानी आ जाएगा|तो आईए देखते हैं कि कैसे बनाते हैं अंडा बिरयानी रेसिपी|
फायदे
अंडा में 11.5 ग्राम प्रोटीन और 2.4 ग्राम फाइबर होता है जो हमारे हड्डियों के लिए फायदेमंद है,और अंडे में कैल्शियम होता है जो कमजोर वीक बच्चों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है|
पोषक तत्व
प्रोटीन = 11.5 mg
ऊर्जा = 20 gm
वसा = 0.2 mg
फाइबर = 2.4 gm
कैल्शियम = 2.05 mg
कैलरी = 4.10 gm
हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना chiken soup |चिकन सूप रेसिपी इन हिंदी
सामग्री
• 6 अंडे
• 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
• 1 तेजपत्ता
• 1 चम्मच काली मिर्च
• अदरक लहसुन पेस्ट
• 1 चम्मच पुलाव मसाला
• 2 कप बासमती चावल
• 4 लोंग
• 4,5 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• तेल
• 2,3 दालचीनी
• स्वादनुसार नमक

अंडा बिर्याणी रेसिपी के बारे में
कुल समय = 45 मिनिट
तैयारी समय = 10 मिनिट
पकाने का समय = 35 मिनिट
स्वाद = हल्का तीखा
आहार = मांसाहार
स्तर =आसान
प्रकार = लंच, डिनर
तैयारी
सबसे पहले हम 10 मिनट के लिए चावल को भीगाने के लिए रख देंगे. अंडे उबालने के लिए डाल दे और प्याज हरी मिर्च को बारीक कट कर लेंगे|
विधी
1) एक बड़े पैन में तेल डालकर उसमें शाबुत मसाले का तड़का लगाए|
2) कुछ सेकेंड बाद उसमें प्याज हरी मिर्च ,अदरक लहसुन का पेस्ट डालें,इसे अच्छे से भूरे रंग आने तक फ्राई करे|
3) अब एक पेन में दो अंडे फोड़कर डाले और इन्हें भुर्जी जेसे तयार करे|अब इनमें भिगोए हुए चावल डाले,अच्छे से फ्राई करें|
4) अब इसमें नमक डालें और चार उबले हुए अंडे डाले|और चार कप पानी डालें|
5) चावल आधा पकाने के बाद इसमें पुलाव मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस डालें|
6) अच्छी तरह मिक्स करके पैन को ढक दे|और 10 मिनट पकाएं|
7) जब पानी पूरी तरह सूख जाए चावल पूरी तरह पक जाए तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाए|
कुछ खास टिप्स
अंडा बिरयानी को आप प्लेन दहि या रायते के साथ सर्व करे|अगर आप अंडा खाने के शौकीन है तो आप हमारी यह रेसिपी जरूर ट्राई करें|
FAQ/QNA
1) अंडा में कितना प्रोटीन होता है?
Ans = 11.5 mg इतना प्रोटीन होता है|
2) अंडा बिरयानी के साथ क्या खाया जाता है?
Ans = प्याज, सलाद, कचुंबर या भारतीय खीरे का सलाद भी अच्छा लगता है|
3) बिरयानी कितने प्रकार की होती है?
Ans = 2 प्रकार की होती है|वेज बिर्याणी, नॉनव्हेज बिर्याणी
4) ज्यादा बिरयानी खाने से क्या होता है?
Ans= इसमें ज्यादा मात्रा में वसा होती है जो मोटापे का कारण बन सकती है|