chole bhature recipe in Hindi

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us

chole bhature recipe very easy at home

               chole bhature recipe in Hindi    

      दोस्तो आज हम जानेंगे छोले भटूरे के बारे मे| छोले भटूरे यह भारत का एक जाना माना स्ट्रीट फूड है और बडा लोकप्रिय भी है|कम बजेट हो और ज्यादा भूक लग जाये तो छोले भटूरे खाने चले जाना क्योंकि इसे एक बार खा लिया तो दिन भर भूक नही लगती|एक ही प्लेट मे पेट भर जाता है|     ये छोले इतने मसालेदार और स्वादिष्ट होते है कि हमारे जैसे फूड ब्लॉगर तो उंगलीया चाट जाते है|छोले भटूरे मे देसी खडे मसालो का इस्तेमाल किया जाता है |इन मसालो से इसके स्वाद मे और चार चाँद लग जाते है| और इससे बनाने की प्रोसेस भी बहुत आसान है| यह डिश कोई भी बडी आसानी से बना सकता है|

          छोले भटूरे ज्यादा तर पंजाब मे खाये जाते है और इसे खास पंजाबी छोले से ही बनाया जाता है |आपको मेट्रो सिटीज मे जैसे मुंबई ,पुणे ,दिल्ली, बेंगलोर ,हैदराबाद, पंजाब ,हरियाणा ऐसे बडे शहर मे जग जगह पर स्ट्रीट फूड दिखाई देंगे|छोले भटूरे को सुबह के पौष्टिक नाष्टे के रूप में भी खाया जाता है|

भारत मे छोले भटूरो की बढती डिमांड को देखकर अब विदेशो मे भी इसे अपनाया जाता है | जैसे की अमेरिका, कॅनडा ,लंडन जैसे शहरो मे जहा पर ज्यादा भारतीय लोग रहते है| ऐसी जगह पर भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय भोजन छोले भटूरे बन गया है|दिल्ली और पंजाब मे छोले भटूरे के बीच एक ऐसा अनोखा संबंध है जो शायद कही और देखने को नही मिलेगा |इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए पंजाब की काबुली चने यानी पंजाबी छोले जिससे की मसालेदार छोले बनाया जाते है|

               भटुरा जो की गेहू और मैदे से बनी हुई एक पूरी होती है जिसे तेल मे फ्राय करके बनाया जाता है जो की खाने मे चार चांद लगा देती है |तो आइये जानते है की कैसे बनाई जाती है छोले भटुरे रेसिपी इन हिंदी मे | घर पे  बनाये|तो चलिये शूरुवात करते है

chole bhature recipe बनाने की सामग्री
1/2 कप छोले
2 चम्मच दही
3/4 टमाटर
3,4 पयाज
1/2 चम्मच छोले भटूरे मसाला
1/5 चम्मच लसूण अद्रक वेस्ट
3/4 चम्मच तेल
1/2 चम्मच मिर्च पावडर
1/3 चम्मच हलदी पावडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पावडर
1/5  चम्मच हिंग
हरा धनिया
1/5 कप गेहू का आटा
2 कप मैदा
नमक स्वाद के नुसार
chole bhature recipe बनाने की विधी

             सबसे पहले हम एक कढाई मे एक चम्मच तेल डालेंगे |उसमे थोडा राई ,जीरा ,हिंग का तडका देकर उसमे कटे हुए बारिक प्याज, टमाटर, अद्रक-लसूण का पेस्ट डालेंगे|पाच मिनिट के बाद ये सब ठंडा होने पर मिक्सर में इसका पेस्ट तयार करेंगे|

               पेस्ट तयार होने के बाद कढाई मे 3 से 4 चमच तेल डालकर उसमे तेजपान, लौंग,डालकर ये पेस्ट उसमे फ्राय करेंगे| ये मसाला अच्छे से फ्राय होने पर उसमे मिर्च पावडर ,धनिया पावडर, हरी मीर्च,हल्दी पावडर, हिंग और छोले भटूरे मसाला डालेंगे|

                पाच मिनिट के बाद उसमे थोडा-थोडा पाणी डालेंगे और उबले हुए छोले उसमे डाले दे|और नमक स्वाद अनुसार डाल दे|उसमे हरा धनिया बारीक कट करके डाल दे|थोडासा ग्रेव्ही होने पर छोले अच्छे से पकने के बाद गॅस धिमी आच पर चलने दे|अच्छे से 6-7 मिनिट तक उसे अच्छे से पकाये इस तरह हमारे छोले तयार है|

भटूरे बनाने की विधि

             सबसे पहले एक कटोरी में 2 कप मैदा 1/5 कप गेहू का आटा ले | उसमे थोडासा तेल ,नमक और दो चम्मच दही मिलाये और उसके बाद थोडा थोडा पाणी डालकर पाच मिनिट के बाद रोटी जैसे छोटे छोटे भटूरे को पूरी के जैसे काटले और कढई मे गरम तेल मे उसे फ्राय करे|

    Chole bhature recipe बनाने की विधी स्टेप बाय स्टेप

          थोडासा ब्राऊनिश कलर आने के बाद सबको निकाल ले और हमारे छोले के साथ भटूरे खाने के लिए रेडी है इस तरह हमारी स्वादिष्ट ओर मसालेदार रेसिपी तयार है|

सबसे पहले हम काबुली चणे यानी (पंजाबी छोले) को एक दिन पहले एक बाऊल मे भिगो के रख देंगे|

अब हम एक कढाई मे घी डालेंगे |उसमे टमाटर, प्याज, अद्रक लसूण का पेस्ट छोले भटूरे मसाला, मिरची पावडर, हल्दी पावडर ,धनिया पावडर ,थोडासा गरम मसाला ,और अर्धा चमचा हिंग ,डालके उसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे |

थोडी सी ग्रेव्ही जेसी पेस्ट बन जाए तो उसमे थोडा पाणी डालेंगे और फिर भीगोये हुये काबुली चणे उस ग्रेव्ही में मिलाये|

इसे अब 7 से 8 मिनिटं तक धीमी आच पर पकने दे|

अब बाऊल मे हम गेहू का आटा, मैदे का आटा मिलाकर दही मिला लेंगे और उसमे थोडासा घी डालकर उसे अच्छे से गुंतलेंगे|

गुंथे हुए आटे की गोल गोल बॉल्स बनायेंगे

अब आटे की पूरीया बना लेंगे और गरम तेल मे अच्छे से फ्राय कर लेंगे|थोडासा ब्राऊन कलर आने के बाद पुरियो को  भटुरो को निकाल लेंगे

और इस तरहा हमारी छोले भटूरे रेसिपी घरपे बनाने के लिए और खाने के लिए तयार है|

कुछ खास टिप्स

           छोले भटूरे को एक दिन पहले ही पानी मे भीगो के रख दे|इससे हमे गॅस पर पकाने की जरूरत नही पडती जिसे हमारे गॅस की बचत होती है|छोलो को बनाने के लिए हम जो मसाला इस्तेमाल करेंगे वो अगर घर पे बनाया हुआ खडा मसाला हो तो बहुत अच्छा रहेगा और आप इस दिये हुये पोस्ट को अच्छे से फॉलो करेंगे तो स्टेप बाय स्टेप आप भी अच्छे से सिख जायेंगे |ऐसे ही हमारी और पोस्ट को देखते रहीये और खाते रहीये|

हमारी यह रेसिपी जरुर बनाना

Paneer Tikka Recipe Paneer Tikka Recipe in Hindi | पनीर टिक्का घर पर कैसे बनाये| How to make | How to Cook paneer Tikka Recipe in Hindi

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

Leave a Comment