---Advertisement---

Chole tikki chhat Chatpata snacks| छोले टिक्की चाट

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us
---Advertisement---

छोले टिक्की चाट नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप सब बढ़िया|तो आज हम बनाएंगे छोले टिक्की चाट|चाट का नाम तो आपने सुना ही होगा चाट का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है| चाट यह एक ऐसी डिश है जो डिनर पार्टी से लेकर शादी के अलावा त्योहारों में बनाई जा सकती है|चाट का चटपटा और खट्टा मीठा स्वाद सबको बहुत पसंद होता है|लगभग कई सारे लोग चाट के दीवाने होते हैं|चाट का मजा हम हमारे फेवरेट रेस्टोरेंट में तो ही ले सकते हैं|लेकिन आज हम कुछ अलग तरह से हमारे घर घर पर बनाएंगे छोले टिक्की चाट रेसिपी|इसमें हम देखेंगे छोले टिक्की चाट बनाने के लिए, काबुली चने जो की रात भर भिगोए हुए, और टिक्की बनाने के लिए उबले हुए आलू,कॉर्न फ्लोर,और आप चाहे तो ब्रेड भी शामिल कर सकते हैं|यह एक मजेदार रेसिपी है|

Chole tikki chhat Chatpata snacks

जितना मजा इसे बनाने में आता है उससे कई गुना ज्यादा मजा इसे खाने में आता है|छोले टिक्की चाट का मजा ज्यादातर सड़कों के किनारे जो स्टॉल लगे हुए होते हैं उनमें लिया जाता है|तो यह रेसिपी आज हम घर पर बनाएंगे|छोले टिक्की चाट को परोसने पर खास ध्यान दें|की इसे दही और चटनी के साथ परोसे|छोले टिक्की चाट खाने से हमे प्रोटीन,कैलशियम, विटामिन और फाइबर मिलता है|छोले टिक्की चाट खाने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर रहता है और हड्डियां मजबूत होती है| काबुली चना जो भारत में छोले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है|यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है| काबुली चना में 14 ग्राम प्रोटीन होता है| जो वास्तव में बहुत अच्छी मात्रा है| इसमें विटामिन C होता है,जो की खांसी और जुकाम के लिए हमारी रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने में मदद करता है|तो आईए देखते हैं कि कैसे बनाया जाता है छोले टिक्की चाट|

फायदे

छोले टिक्की चाट खाने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर रहता है और हड्डियां मजबूत होती है| इसमें विटामिन सी,प्रोटीन होता है जो बहुत फायदेमंद होता है|

पोषक तत्व

फाइबर = 15.7 ग्राम

कोलेस्ट्रॉल = 8.4ग्राम

प्रोटीन = 12.0ग्राम

वसा = 26 ग्राम

विटामिन = A (B1 B2 B3)

हमारी या रेसिपी जरूर बनाना Chole masala|recipe in Hindi

सामग्री

• काबुली चना = 2कप

• जीरा पाउडर = 1से 2चमच

• अमचूर पाउडर = 2

• देसी घी = 2चम्मच

•  कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर = 2चम्मच

• हल्दी = 2 चम्मच

• धनिया पाउडर = 2 चम्मच

• हींग

• हरा धनिया

• उबले हुए आलू = 3

• कॉर्न फ्लोर

• हरी मिर्च बारीक कटी हुई

Chole tikki chhat Chatpata snacks

छोले टिक्की चाट रेसिपी के बारे में

कुल समय = 45 मिनट

तैयारी समय = 15 मिनिट

पकाने का समय =30 मिनिट

स्वाद = चटपट

आहार = शाकाहार

स्तर = आसान

तैयारी

छोले टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले हम रात भर चने भीगा कर रखे|और आलू उबाल के उसके छिलके निकाल लेंगे|

विधी

1)  सबसे पहले रात भर भिगोए हुए चने को प्रेशर कुकर में तीन-चार सिटी ले लेंगे|

2) अब एक पेन में देसी घी गर्म करें उसमें जीरा,हींग, दालचिनी, धनिया डालकर थोड़ा चटकने दे|

3) अब इसमें सभी मसाले जेसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, छोले मसाला, जीरा पाउडर, डालकर अच्छे से पकाएं|

4) अब तैयार किए गए मसाले को उबले हुए छोले में डालकर पकाए. अब इसमें अनार दाना अमचूर पाउडर डालकर मिला ले|

टिक्की बनाने के लिए 

1)  3 उबले हुए आलू ले, उसमें कॉर्न फ्लोर डालें आप चाहे तो इसमें ब्रेड भी डाल सकते हैं|

2) अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, जीरा पाउडर, और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाए|

3)  अब तैयार किए गए मिश्रण की गोल गोल टिक्की बना ले|

4) अब पैन में घी डालकर टिक्की को शेलो फ्राय करे|

5) चाट को असेंबल करने के लिए एक प्लेट में टिक्की लगाएं इसमें छोले डाले,अब इस पर हरी चटनी इमली की चटनी,प्याज, सेव,अनार के दाने और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्व करें|

कुछ खास टिप्स

कॉर्न फ्लोर के बदले आप इसमें अरारोट भी डाल सकते हैं, इन्हें मिलने से आलू का गीलापन कम हो जाता है|आलू में बाइंडिंग आ जाती है और टिक्की क्रिस्पी बनती है|

FAQ/QNA

1) छोले टिक्की खाने से क्या फायदा होता है?

Ans = छोले मैं कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन Aहोते हे,छोले खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है.. और छोले खाने से हमें वजन घटाने में मदद मिलती है.

2) एक टिक्की में कितनी कैलोरी होती है?

Ans =एक पीस आलू टिक्की मे 275 कैलरी होती है|

3) क्या टिक्की सेहत के लिए अच्छी है?

Ans = टिक्की फाइबर, प्रोटिन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर होती है|यह टिक्की पी सी ओएस,थायराइड, कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए भी सुरक्षित है|

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

---Advertisement---

Leave a Comment