
दाल खिचडी की जानकारी
तो दोस्तो आज हम बनायेंगे दाल खिचडी | दाल खिचडी का नाम सुनते ही सबका पेट भर जाता है | क्योंकि यह खाने मे इतने स्वादिष्ट और मसालेदार होती है की बात ही मत पूछो| खिचडी एक एसी डिश है जो कोई भी आसाने से बना ले | दाल खिचडी का नाम सुनते ही हर घर की औरते बहुत रिलॅक्स हो जाती है | क्यू की बहुत आसानी से और कम वक्त मे कोई भी बना सकता है |
इसके साथ यह बहुत गुणकारी भी है | पहले जमाने मे अगर कोई बिमार हो या फिर बुढे – बुजुर्ग हो या फिर कोई गर्भवती महिला हो तो ने खाने के लिए खिचडी ही दिया करते थे | और जैसे जैसे वक्त बदलता गया वैसे लोगो ने इस पर नए- नए अविष्कार करके इसे बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार बना दिया | जैसे की अब हम मसाला खिचडी ,खानदेशी खिचडी ,गुजराती खिचडी हर राज्य की अपनी अलग अलग रेसिपी है | तो हम आज ऐसी दाल खिचडी बनायेंगे जो भारत के हर घर मे बनाई जाती है तो चलिये बनाते है | dal Khichdi recipe in Hindi
दाल खिचडी बनाने की सामग्री
- चावल 1 कप
- तुर दाल1/2 कप
- हलदी 1 चमचा
- लाल मिरची पावडर 2 चम्मच
- राई और जीरा 1/2 चम्मच
- हिंग 1/4 छोटी चम्मच
- छोटासा तेजपान
- हरे मटर 1 कप
- आलू 2 कप
- प्याज 3/4 कप
- टमाटर 1 कप
- अद्रक लसुन का पेस्ट
- थोडासा धनिया पावडर
- गरम मसाला 1 चम्मच
- हरा धनिया
- 4 कप पाणी
- नमक स्वाद के अनुसार
दाल खिचडी बनाने की सामग्री
सबसे पहले हम सभी सब्जियो को और दाल चावल को अच्छे से पानी मे धोले | इसके बाद हम कुकर मे थोडा तेल डालेंगे और फिर राई – जिरा डालेंगे और सारी सब्जीयो को डालकर अच्छे से मिला लेंगे | और दोन मिनिट तक अच्छे से पकायेंगे | अब लाल मिर्च पावडर, हरी मिरची , अद्रक लसुन का पेस्ट, गरम मसाला, हलदी पावडर और थोडासा धनिया पावडर डालेंगे |
अब हम सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और दो मिनिट तक धीमी आच पर पकने के लिए रख देंगे | जब तक कुकर से मसालो का स्वाद नही आता तब तक धिमी आच पे पकने देंगे |
अब हम इसमे पाणी डालेंगे और उबलने तक इंतजार करेंगे | पाणी उबलने के बाद हम इस मे दाल और चावल को डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे| और फिर कुछ वक्त ढक्कन लगाने के बाद तीन-चार सिटीया होने दे | लगभग पाच से सात मीनट तक हम पकायेंगे | अच्छे से पकने के बाद गॅस बंद करके हम खिचडी को एक प्लेट मे निकाल देंगे |अब हमारी दाल खिचडी बनके तयार है| और इसे सजाने के लिए इसके उपर आप हरा धनिया थोडासा प्याज और निंबु भी रख सकते है| इस तरह से आप घर पर आसानी से और कम वक्त मे दाल खिचडी बना सकते है |
दाल खिचडी बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ
सबसे पहले हम कुकर मे तेल डालेंगे | उसके बाद राई जीरा आद्रक लहसून पेस्ट और हरी मिरची डालेंगे
उसके बाद हम सारी सब्जीया जैसे की आलू, प्याज ,टमाटर , हरा मटर इन सारी सब्जी को मिक्स कर लेंगे
अब हम सारे सब्जियो को मिलाकर उसमे लाल मिरची और हल्दी पावडर डाले|
अब इसमे दाल चावल मिलाकर, इसमे थोडा पाणी मिलाले और मिक्स कर ले |
अब गॅस को बारीक करके अच्छे से पकाये|
उसके बाद कुकर के ढक्कन को लगाकर 3 से 4 सिटी होने दे और पाच -सात मिनिट तक अच्छे से पकाये |
दाल खिचडी तयार होने के बाद दाल अच्छे से पकी है की नही चेक कर ले |
अब हमारी दाल खिचडी खाने के लिए तयार है|
कुछ खास टिप्स
दाल खिचडी के साथ आप कैरी का अचार और उडद का पापड खाये | इससे स्वाद मे चार चांद लग जायेंगे |