Gulgule recipe in Hindi|Sweet snacks| घर पर बनाये बडे आसानी से स्वीट रेसिपी|

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us

गुलगुले  तो नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप सब बढ़िया|तो रोज के नए-नए रेसिपी बनाने मैं मजा आता है ना|रोज नया कभी तीखा, कभी चटपटा,कभी खट्टा मीठा, हल्का तीखा और आज हम देखेंगे मीठी स्वाद से बनी रेसिपी जिसका स्वाद मीठा और खाने में मजा भी आता है|तो आज हम आपको सिखाएंगे की गेहूं के आटे से बने गुलगुला रेसिपी|तो दोस्तों गुलगुला एक उत्तर भारत में ज्यादातर बनाई जाने वाली रेसिपी है|यह डिश त्योहार और बर्थडे पार्टी पर भी बनाए जा सकते हैं|यह एक पॉपुलर डिश है|

यहा एक मजेदार रेसिपी है जो दिखती है पुरी गुलाब जामुन की तरह|मैने तो आज तक सिर्फ नाम सुना था|पर असल जिंदगी मे भी गुलगुले रेसिपी इतनी मजेदार होते है या अब पता चला|हम बचपन मे ऐसी गुलगुले को एक रुपया देकर करीत थे|तब यह किराणा दुकानो पर मिलती थी|

अगर आपको पता ना हो तो बता दे की गुलगुले आटे और गुड़ से बनाए जाते हैं|लोग इसे स्नैक की तरह भी खाते हैं|इसका टेस्ट लाजवाब होता है|देखने में यह पकोड़े की तरह दिखते हैं| सावन में तीज के त्योहार पर गुड़ के गुलगुले की परंपरा बहुत पुरानी है और इसका अलग ही धार्मिक महत्व है|गुलगुले से हम त्योहार पर सबका मुंह मीठा कर सकते हैं यह लगभग कई सारे घरों में बनाया जाता है|उत्तर भारत में नई बहू की किचन में पहली रसोई गुलगुले ही होती है| धार्मिक कार्यों में और पूजा में भगवान को गुलगुले का भोग लगता है|अगर आपको मीठा पसंद है तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी| तो चलिए फिर देखते हैं कि कैसे बनाए जाते हैं गुलगुले|

Gulgule recipe in Hind

फायदे

गुड़ से बने गुलगुले खाने से कई सारे फायदे होते हैं|गुड़ में कई पोषक तत्व होते हे जैसे की आयरन होता है|गुड़ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है|गुड़ खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं|गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है|

पोषक तत्व

प्रोटीन = 6 ग्राम

फाइबर = 4.8 ग्राम

आयरन = 0.7 ग्राम

विटामिन = 0.2 ग्राम

कैलरी = 340 ग्राम

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना aam panna|गर्मी के लिये राहत भरा आम का पना|गर्मी की रामबाण ड्रिंक 2024

सामग्री

• 2कप आटा

• 1 कप गुड़

• 1 चम्मच सौंफ

• 3चमच घी

• 1 चम्मच बेकिंग सोडा

• स्वाद अनुसार नमक

• तेल

गुलगुले रेसिपी के बारे में

कुल समय = 40मिनिट

तैयारी समय=  10मिनिट

पकाने का समय = 30मिनिट

स्वाद = मीठा

आहार = शाकाहार

स्तर = आसान

प्रकार = स्नैक, स्वीट डिश

Gulgule recipe in Hind

तैयारी

गरम पानी में गुड़ डालकर पूरी तरह घुल जाए तब तक हिलाइए,गुड़ का पानी तैयार करें|

विधि

1) एक बाउल में आटा,घी,नमक और बेकिंग पाउडर डाले|

2) अब गर्म पानी में गुड़ डालकर  पूरी तरह घुल न जाए तब तक हिलाइए|

3)अब आटे की बाउल  में गुड वाला पानी डालें और बैटर तैयार कर ले|

4) अब सोंफ डालें और एक पेन में तेल गर्म करें और एक बड़े चम्मच से बराबर मात्रा में पकड़ो की तरह बॅटर को डालें|

5) आंच को धीमी कर दे. गुलगुलों को मीडियम आज पर पकाएं| 6) छलने वाले चम्मच से जले हुए टुकड़ों को निकाल ले|

7) फिर से आंचं तेज करें और इसमें बॅटर डाले इससे सभी गुलगुले एक दूसरे को चिपकेंगे नहीं इसका ध्यान रखें|

8) आंच धीमी करें और पकाए. गुलगुलों को एक दो बार पलटे ताकि वह ब्राउन हो जाए|

9) अब बचे हुए बॅटर को भी इसी तरह पकोड़ों के जैसे छोटे-छोटे गुलगुले तैयार कर ले|

कुछ खास टिप्स

गुड से बने गुलगुले ज्यादा लाल दिखते है|आप गुड की जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

FAQ/QNA

1)  क्या गुलगुले बनाने के लिए गुड की जगह चीनी ले सकते हैं?

Ans= हा ले सकते है|

2) क्या गुड सेहत के लिए अच्छा होता है?

Ans= गुड़ खाने से हमारे शरीर में एनर्जी मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है|

3) गुलगुले ज्यादातर कौन सी जगह बनते हैं?

Ans= उत्तर भारत

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

Leave a Comment