अडदीया पाक…तो नमस्ते भाई केम छो मजामा|अडदिया पाक नाम तो आपने सुना ही होगा|दोस्तों अडदिया पाक यह एक गुजराती स्वीट डिश रेसिपी है|दोस्तों अड़दिया पाक उड़द दाल से बनाया पौष्टिक पदार्थ है| यह दाल प्रोटीन से भरपूर होती है| यह ठंड में खाने की रेसिपी है| जो इसे सुपर एनर्जी देने वाला भोजन भी कहा जाता है|अड़दिया पाक भोजन में भी या भोजन के साथ स्वीट डिश में भी खाया जा सकता है|गुजराती लोग लोग ढोकला, थेपला और ऐसे ही अन्य व्यंजनों के दीवाने होते हैं|आज हम आपके लिए एक गुजराती – विशेष मिठाई लेकर आए हैं|

दोस्तो गुजरात में ऐसा कोई आदमी नही होगा कि जिसे अडदिया पाक ना पता हो |जिस तरह खमण ढोकला और जलेबी फापडा गुजरात में फेवरेट है उसी तरहा यह भी उनका बहुत फेवरेट है|अडदिया पाक गुजरात मे सर्दियों का मुख्य व्यंजन है| अगर आप इसे सर्दी में खाना चाहते है तो ये एक सेहतमंद मिठाई और नाश्ता है| यह रेसिपी उड़द दाल से बनाई होती है जो की बहुत पौष्टिक है|आप भी जानते होंगे कि उड़द दाल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है|आमतौर पर अडदीया पाक को सेहतमंद बनाने के लिए चीनी की जगह गुड का भी इस्तेमाल किया जाता है|
गुजराती अड़दीया पाक जो न केवल शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि ठंड से भी बचाता है|इसमें उड़द दाल, देसी घी, और मिक्स ड्राई फ्रूट्स के कॉन्बिनेशन से बनाया जाता हैं। यह डिश खाने में बेहद टेस्टी होती है|तो जरूर ट्राई करें विंटर स्पेशल स्वीट डिश अड़दिया पाक|
फायदे
ठंड के मौसम में अगर अडदिया पाक खाया जाए तो केवल यह हमारे शरीर को गर्माहट ही नहीं बल्की हमें ठंड से भी बचाता है|अड़दीया पाक खाने से हमारी शरीर की इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है|
हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना नारियल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी|nariyal ke laddu recipe|Sweet Dish|mithai
पोषक तत्व
कार्बोहाइड्रेट = 60 gm
फाइबर = 8.2 gm
विटामीन = A/C
पोटेशियम = 4 mg
कैलरी = 250 mg

सामग्री
एक कप घी
एक कप गुड या शक्कर
१/४ कप दूध
दो बड़े चम्मच पिस्ता कटे हुए
दो बड़े चम्मच किशमिश कटी हुई
एक छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
दो बड़े चम्मच नारियल पाउडर
एक कप उड़द की दाल
100 ग्राम खाने का गोंद
थोड़ा सा केसर
अडदीया पाक रेसिपी के बारे में
कुल समय =4/5मिनिट
तैयारी समय=15मिनिट
पकाने का समय =30मिनिट
स्वाद=मीठा
आहार=शाकाहार
स्तर= आसान
प्रकार =ब्रेकफास्ट
तेयारी
2 घंटे पहले उड़द की दाल को भीगा कर और अदबद पीसकर पाउडर बना ले|उसके बाद ड्राई फ्रूट्स,पिस्ता,किशमिश, बारीक काट ले|

विधी
1) गैस पर एक कढाई रखें| कढ़ाई में घी डालकर खाने योग्य गोंद को भून ले|
2) इसे ठंडा करने के लिए रख दे|ठंडा होने के बाद इसे बेलन की मदद से कुचल दे|अब जो उड़द दाल हमने भीग कर रखी है उसकी अदबद पाउडर बना ले।
3) अब कढ़ाई में घी,तेल और बादाम पिस्ता और किशमिश,नारियल पाउडर भून अब कुचला हुआ गोंद अच्छा इलायची पाउडर और सुखा अदरक पाउडर डालें|अच्छी तरह मिलाए|
4) अब जो हमने उड़द दाल का आता पीसकर रखा है उसमें यह सारा मिश्रण डाल दे|और फिर उसके बाद अच्छी तरह से मिक्स करें|
5) यह सारा मिश्रण मिक्स होने के बाद उसमें ड्राई फ्रूट्स डाले|अब आपका अडदीया पाक रेसिपी तैयार है|आप मन चाहे आकर में इसे काट सकते हैं| या इसके लड्डू भी बना सकते हैं|
कुछ खास टिप्स
दोस्तों अगर आपको लड्डू पसंद है तो आप इसके लड्डू भी बना सकते हैं|
FAQ/QNA
1) अडदिया पाक किस दाल से बनता है?
ANS=उड़द की दाल से यह बनता है|
2) इससे क्या फायदा होता है?
ANS= इससे हमारी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है,और यह हमें ठंड से भी बचाता है|
3)इसमें कौन से पोषक तत्व है?
ANS=इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, और कैलोरीज होती है|
4)अडदिया पाक कौन से मौसम में खाना चाहिए?
Ans= सर्दियों के मौसम में खाना चाहिए|