How to make chakli recipe in Hindi|चकली रेसिपी इन हिंदी|दिवाली स्नॅक्स|दिवाली मिठाई

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us

How to make chakli recipe in Hindi तो नमस्ते भाईयो कैसे हो आप सब बढीया|तो आज बहुत दिनो के बाद आप सबसे मिल रहे है| हमे आपके साथ हमारी रेसिपी शेअर करने मे बहुत खुशी होती है, और आपका प्यार और स्नेह हमे बार-बार कुछ नया और अच्छा रेसिपी बनाने के लिए तयार करता है|तो सबसे पहले आप सबको दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाये| यह दिवाली आपके लिये उल्हास भरी हो आपके जीवन में खुशिया लाये|

तो भैय्या दिवाली के इस खास मौके पर हम आपको दिवाली स्पेशल फरसाण चकली बनाना सिखायेंगे|पुरे भारत वर्ष मे दिवाली एक ऐसा त्योहार है जहाँ हर घर मे दिवाली की तयारी शूरू हो चुकी है|दिवाली त्योहार हमारे भारत की Economy को बढाता है|इन दिनों घरो मे फरसाण, चिवडा, पापडी,शेव इन जेसी और भी चिजे बनाई जाती है|दिवाली का त्योहार मानो एक खाने पीने का फेस्टिवल है|जब हम छोटे थे तब हमारे घर मे हमारी मम्मी और चाची मिलकर सब सामान बनाते थे|लेकिन आज कल की महिलाये इतनी व्यस्त हो चुकी है की सब चीजे उन्हे रेडीमेड चाहिये|

How to make chakli recipe in Hindi

लेकिन क्या आपको पता है रेडीमेड मिलने वाली खाने पीने की चीजे कितने दिन पुरानी होती है|क्या मिलाकर बनाया जाता है|इन दिनो मे मिठाईया भी नकली बनाई जाने लगी है|तो ऐसे मे रेडिमेट पॅकिंग खाना लाने से अच्छा,हेल्दी खाना बनाने के लिए घर पर ही बनाये|क्यूकी इससे हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर होगा|और यह हमारे सेहत के लिए लाभदायी भी होगा|और आपकी मदत करने के लिए http://sonarkitchen.com हे ही|तो फीर चिंता किस बात की हम आपको दिवाली की सारी चीजे एक एक ब्लॉग मे सिखायेंगे तो चलिये दोस्तो सिखाते है How to make chakli recipe in Hindi

चकली रेसिपी के फायदे

इसमे इस्तेमाल किये जाने वाले चावल, चना दाल, सफेद तील इन सबके अपने ही फायदे है|जिन से हमारी बॉडी मे प्रोटीन मिलता है|अपने शरीर मे कॅल्शियम की मात्रा को पूरा करता है|चना आटे से आपके चेहरे पे निखार आता है|और भी कई सारे फायदे है|

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना Makhana kadhi| बिना छाच का इस्तेमाल करे बनाये मखाना की कढी|

चकली रेसिपी के पोषक तत्व

प्रोटीन = 0.4 gm

ऊर्जा = 40 कॅलरी

कार्बोहायड्रेट= 3.7 gm

कॅल्शियम =5 mg

कोलेस्ट्रॉल = 0.2 mg

फायबर= 0.3 gm

पोटॅशियम= 4.5 mg

How to make chakli recipe in Hindi

चकली रेसिपी के बारे मे

कुल समय =35 मिनट

तयारी का समय= 15 मिनट

पकाने का समय= 20 मिनट

स्वाद= क्रिस्पी/ मिडीयम तिखा

आहार= शाकाहार

स्तर = आसान

चकली रेसिपी की सामग्री

चावल = 450 gm

मूंग दाल= 160 gm

चना दाल= 230 gm

उडद दाल= 150 gm

जीरा पावडर= 1/2 चम्मच

धानिया पावडर = 1/2 चम्मच

मिरची पावडर = 2 चम्मच

घी = 2 चम्मच

तेल = फ्राय करने के लिए

नमक = स्वाद के अनुसार

तील = 1 चम्मच

सौफ = 1/2 चम्मच

अजवाईन = 1 चम्मच

How to make chakli recipe in Hindi

चकली रेसिपी की तयारी

दोस्तो सबसे पहले हम चना दाल,मूंग दाल ,उडद दाल और चावल इनको सेपरेट धो ले|और फिर बाद में सबको धूप मे सुखा देंगे|अच्छे से सुखने के बाद इन सबको मिक्स करके मिक्सर में पावडर बना लेंगे|

चकली रेसिपी की विधी

  1. दोस्तो सबसे पहले हम इन सारी पावडर को बाऊल मे डालेंगे|
  2. अब उसमे धनिया पावडर,जिरा पावडर,लाल मिरची पावडर, हल्दी पावडर और नमक डालके के मिक्स करले|
  3. अब इस मे सौन्फ,अजवाइन और तील डाले|
  4. अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमे हम गरम तेल को डालेंगे|
  5. आटे को अच्छे से गुंथ लेंगे|और साचे मे डालकर इसकी गोल गोल चकली या निकाले|
  6. और फिर गरमागरम तेल मे हमारी यह चकली को फ्राय करेंगे और गोल्डन ब्राऊन कलर आने तक इसे अच्छे से डीप फ्राय करेंगे|

इस प्रकार से हमारी यह चकली रेसिपी खाने के लिए रेडी है इसे खास तौर पर दिवाली पर ही बनाया जाता है|

How to make chakli recipe in Hindi

FAQ/QNA

  1. चकली बनाने के लिए किन किन चीजो की आवश्यकता होती है?

Ans- चना दाल, उडद दाल ,चावल ,मूंग दाल इन मुख्य चीजों की आवश्यकता होती है|

2. चकली रेसिपी बनाने के लिए कुल कितना समय लगता है?

Ans- चकली रेसिपी बनाने के लिए कुल 35 मिनिट का वक्त लगता है|

3. चकली रेसिपी के क्या क्या फायदे होते है?

Ans- यह हमारी बॉडी मे प्रोटीन को पैदा करता है|

4. चकली को कोण कोण खा सकते है?

Ans- छोटे बच्चों से लेकर बडो तक सब खा सकते है|

हमारा ग्रुप जॉईन करे

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

Leave a Comment