kaddu ki sabji|Recipe in Hindi तो नमस्ते भाई और बहनो तो आज हम सिखायेंगे कद्दू की सब्जी कैसे बनाते है|यह सब्जी बहुत पुरानी रेसिपी है जो हर किसी को पता है|भारत मे यह भंडारे की सब्जी के नाम से भी प्रसिद्ध है|क्योंकि यह भारत के बहुत से मंदिरो मे, आश्रम में और कै धार्मिक स्थलो पर प्रसाद के रूप मे भी बनाई जाती है|यह खाने मे बहुत ही बढीया लगती है और इसके स्वाद मे भी मीठापण होता है|यह आलू, सूरजकंद, इन कंदमुलो मे आती है|

इसे महाराष्ट्र मे गंगाफळ नाम से बोला जाता है|इस सब्जी मे कई प्रकार के पोषकतत्व होते है|और तो और दोस्तो यह बिना प्याज और टमाटर के बनाई जाती है|जो लोग प्याज,टमाटर को खाना पसंद नही करते उन लोगो के लिये यह सब्जी एक बढीया ऑप्शन है|यह खाने मे हलकी और पचाने में भी बहुत हलकी होती है|यह सब्जी बडी आसानी से बनके रेडी हो जाती है|
kaddu ki sabji को कई तरह के मसाले मिलाकर तैयार की जाती है|ये सब्जी आम दिनों के अलावा नवरात्री और दिवाली मे भी बनाई जाती है|कद्दू की सब्जियों को पौष्टिक रेसिपी मे भी शामिल किया जाता है|कद्दू को आप अपने हिसाब से तीखा और चटपटा बना सकते है|यह सब्जी स्वाद के साथ साथ हमारे शरीर मे भी बहुत फायदेमंद है|क्युकी इसमे कई सारे पोषक तत्व मौजूद है|
इसे खाकर आपकी कई छोटी मोठी तकलीफे दूर हो जायेगी| kaddu ki sabji मे विटामिन A,B और C होता है जिस कारण हमारी शरीर मे एनर्जी रहती है|और यह छोटेसे लेकर बडो तक सबको पसंद आती है|आप इसे पराठा पुरी और रोटी के साथ भी खा सकते है|ये सब्जी आपको गाव से लेकर बडे शहर तक बडी आसानी से मिल जायेगी|और आप भी इस रेसिपी को बडे आराम से बना सकते है तो चले दोस्तो सीखते है की कैसे बनाई जाती है यह kaddu ki sabji |
kaddu ki sabji बनाने की सामग्री
- 500 ग्राम कद्दू
- 4 चम्मच तेल
- 1 चम्मच कस्तुरी मेथी
- 1 चम्मच जिरा
- 1 चम्मच कटा हुआ अद्रक
- 1/2 चमच हिंग
- नमक स्वाद के अनुसार
- 1/2 चम्मच मिरची पावडर
- 1/2 चमचा हल्दी पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 4 से 5 हरी मिर्च
हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना. mushroom masala| मशरूम मसाला
kaddu ki sabji बनाने की विधी
1) दोस्तो सबसे पहले हम कद्दू को अच्छे से मिडीयम पीस मे कट कर ले|और उसे पानी मे धो लेंगे|

2) अबे कढाई मे तेल डालेंगे|अब कसूरी मेथी, हिंग और जिरे का तडका देंगे|


3) अब हम इसमे अद्रक डालेंगे| अब इसे अच्छे से मिलाये|अब इसमे कद्दू डाले|

4) अब ईस्मे हल्दी पावडर,मिर्च पावडर,धनिया पावडर ,गरम मसाला डाले और मिक्स करे|



5) अब गॅस कम करे |और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे|

6) चार-पाच मिनिट के लिए अच्छे से पकाये|और हरा धनिया डाल के इसे अच्छे से सर्व करे|


कुछ खास टिप्स
ध्यान रहे इसमे तेल थोडा ज्यादा डाले, इससे यह अच्छे से पकने में मदद होगी|