mix veg sabji recipe

आज जानेंगे mix veg sabji recipe के बारे मे तो भाई और बहनो कैसे हो आप सब बढीया|तो आज हम सिखाने वाले है मिक्स व्हेज सब्जी के बारे मे|तो आज कल यह सब्जी समय के चलते इसमे नये अविष्कार हो रहे है|यह सब्जी को आप सुखी और ग्रेव्ही दोनो तरह इसे बना सकते है|इसे बनाना काफी आसान ओर सरल है|और इसे भारत मे उगाई जाने वाली व्हेज सब्जियो से बनाया जाता है|यह डिश स्वाद के साथ साथ इसमे सजाने के लिए टमाटर,शिमला मिरची और हरा मटर का उपयोग किया जाता है|

इसमे आप जैसे जैसे सब्जीया बढाते जाये, वैसे ही इसका स्वाद और बढता जाता है|अब तो इसमे पनीर,चीज, बटर इन जैसी चीजे डालकर भी बनाने लगे है|ये सब्जी आपको रात की शादीयों मे बफे पार्टीयों मे देखने को मिलेगी|हम लोग हर रोज कुछ ना कुछ नया बनाने का सोचते है|और हर रोज अलग अलग सब्जी बनाते है|वही सब्जियों को हम एक साथ डालकर बनाने जा रहे है|आपको हम बता दे की यह सब्जी मे बहुत ज्यादा गुण और पोषक तत्व भरे होते है|इस सब्जी को आप सुखी बनाकर टिफिन मे दे सकते है|

mix veg sabji recipe

यह सब्जी आप हप्ते मे एक बार तो जरूर बनाना|और आपके घरो मे अगर छोटे बच्चे हो तो इन्हे जरूर खिलाना|उन्हे इस सब्जी खाने की आदत भी लगेगी और उन्हे इसके गुण, पोषक तत्व भी मिलेंगे|जिस कारण बच्चो की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी विकास होगा|और हम भी हमारे घर मे हप्ते मे एक बार तो इस सब्जी को जरूर बनाते है|जिस कारण हमारे बच्चों का भी अच्छा विकास होता है|

mix veg sabji recipe के फायदे

दोस्तो हफ्तो मे एक या दो बार यह सब्जी बनाने से बच्चो के साथ साथ सबके लिये यह गुणकारी है|इसमे कई सारे पोषक तत्व मौजूद है|इसमे मोजूद गाजर पत्तागोभि,फुलगोभि,बीन्स और हमारे शरीर की शुगर लेवल को कंट्रोल मे रखता है|इसमे मोजूद फुलगोभी मे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा रहती है|पत्ता गोबी मे कॅलरी कम होती है|जिस कारण गॅस और ऍसिडिटी से राहत मिलती है, और इससे मधुमेह भी कम होता है|हरे मटर से हमारा वजन कम होता है|और गाजर से हमारे शरीर में खून की कमी नही होती|

mix veg sabji recipe के पोषकतत्व

  • प्रोटीन                5.7 gm
  • फायबर              3.1 gm
  • कोलेस्ट्रॉल          0.1 mg
  • विटामिन सी        4.8 mg
  • फॉलिक ऍसिड     21.6 mg
  • कॅल्शियम           26.7 mg
  • लोह                   1.6 mg
  • मॅग्नेशियम           21.4 mg
  • फॉस्फरस            71.4 mg
  • झिंक                  0.8 mg
mix veg sabji recipe

रेसिपी के बारे मे

कुल समय -35 मिनट

तैयारी का समय – 10 मिनट

पकाने का समय – 25 मिनट

स्वाद – हल्का सा तीखा

प्रकार – लंच डिनर

आहार – शाकाहार

स्तर – आसान

mix veg sabji recipe की सामग्री

  • 3 चम्मच तेल
  • 1/ 2 चम्मच जिरा
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 1 चम्मच अद्रक
  • 2/3 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच हलदी पावडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 300 gm फूलगोभी
  • 1/2 कप हरा मटर
  • 2/3 शिमला मिरची
  • 1 गाजर
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1/2 कप पाणी

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना khaman dhokla recipe in hindi| खमण ढोकला

mix veg sabji recipe की तैयारी
  1. सबसे पहले हम प्याज को बारीक काट लेंगे|
  2. अब टमाटर को भी बारीक काट लेंगे|
  3. अद्रक के छिलके उतारकर उसके बारीक टूकडे करे|
  4. फूलगोभी को कट करे|
  5. हरा मटर को पाणी से धोकर रखे|
  6. शिमला मिर्च के क्यूब जैसे टूकडे करे|
  7. गाजर के भी बारीक लंबे टूकडे करे|
  8. अब गॅस ऑन करे और उसमे पाणी डालकर गोभी, गाजर ऑर हरे मटर इनको 50% तक उबाले|

mix veg sabji recipe की विधी

  1. दोस्तो सबसे पहले हम गॅस ऑन करे और उसमे तेल गरम होने के लिए रख दे|
  2. अब हम उसमे जिरे का तडका लगाये|
  3. बारीक कटे हुए प्याज और टमाटर को डाले|
  4. अब 2/3  मिनिट अच्छे से भूनने के बाद इसमे लाल मिरची पावडर,हलदी पावडर,गरम मसाला,ओर धनिया पावडर डाले|
  5. अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे|
  6. अब इसमे हम फुलगोबी,पत्ता गोभी,हरी मटर,शिमला मिरची और गाजर डाले|
  7. अब इस मिश्रण मे थोडासा पाणी डालकर इसे अच्छे से पकाये|
  8. थोडासा नमक डाल दे|और हमारी यह सब्जी खाने के लिए तयार है|
कुछ खास टिप्स

आपको हमारी mix veg sabji recipe रेसिपी कैसी लगी हमे जरूर बताना|          हम इस सब्जी मे बिना पानी डालकर इसे सुखी बना सकते है|और इसमे आप पनीर,चीज और बटर का भी इस्तमाल कर सकते है|

mix veg sabji recipe

FAQ/QNA

  1. मिक्स व्हेज सब्जी बनाने के लिए कौन सी सब्जीयों का इस्तेमांल किया जाता है ?

Ans- गाजर, शिमला मिरची, हरी मटर, फूलगोभी, पत्ता गोबी यह सब्जी इस्तेमाल की जाती है|

2. यह सब्जी बनाने के लिए कुल समय कितना लगता है ?

Ans- ये सब्जी बनाने मे लगबग 35 मीनट लगते है|

3. यह सब्जी खाने के कितने फायदे है ?

Ans- इसे खाने के अनगिनत फायदे है क्यूकी इसमे सारी सब्जीयों का एकत्रित मिश्रण होने के कारण बहुत सारे गुण इस सब्जी मे है|

4. यह सब्जी खाने से बच्चों को क्या फायदा होता है ?

Ans- यह सब्जी बच्चों को खिलाने से उनके मस्तिष्क का विकास होता है|

5. यह रेसिपी को हम कितने प्रकार मे बना सकते है ?

Ans- इस डिश को हम तीन प्रकार मे बना सकते है|

1) सुखी मिक्स व्हेज सब्जी

2) ग्रेव्ही मिक्स व्हेज सब्जी

3) मिक्स व्हेज स्टार्टर

हमारा ग्रुप जॉईन करे

Leave a Comment