जानिये पनीर का इतिहास
हमारे भारत देश में पनीर का बहुत महत्व है | कोई भी शादी हो या फिर बर्थडे पार्टी या रिसेप्शन हो पनीर तो बनता ही है | पनीर ऐसी चीज है जो शाकाहारी तो पसंद करते है | लेकिन मांसाहारी करने वाले भी बहुत पसंद करते है |
शाकाहार करने वालो के लिए चिकन और अंडे की जगह वह पनीर को पौष्टिक आहार पर इस्तेमाल कर सकते है | भारत मे अब कई कंपनिया रेडिमेड पनीर बेचती है | इस मे सबसे अच्छी क्वालिटी का पनीर अमूल कंपनी का होता है | वैसे देखा जाये तो हमारे पूर्वज पहले घर पर ही गाय भेंस के दूध से ही पनीर बना लेते थे | भारत में सबसे ज्यादा पनीर की खपत महाराष्ट्र और गुजरात राज्य मे होती है | भारत के किसी भी कोने में जयिये आपको हर हॉटेल में पनीर मिलेगा ही मिलेगा |
पनीर का उपयोग खाने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छा रहता है | पनीर मे पोटॅशियम ,मॅग्नेशियम ,प्रोटीन ,सेलेनियम,कॅल्शियम, फॉस्फरस, सिंक, हेल्दी फॅट्स पोषक तत्व पाये जाते है | पनीर आपके मस्तिष्क के लिये और प्रजनन (Sex) की क्षमता को बढाणे के लिये मदत करता है |
पनीर के शौकीन लोगो के लिए रात के डिनर में पनीर एक अच्छा विकल्प है | बच्चो को तीखा और मसालेदार पनीर टिक्का बहुत अच्छा लगता है | तो फिर चलिये हम देखते है | की स्वादिष्ट Paneer Tikka Recipe in Hindi कैसे बनती है |
पनीर टिक्का बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम पनीर के छोटे तुकडे
- एक कप दही
- एक चम्मच अद्रक लहसुन का पेस्ट
- एक चम्मच मिर्च पावडर
- एक चम्मच हल्दी पावडर
- एक चम्मच गरम मसाला
- दो चम्मच बेसन
- एक चम्मच धनिया पावडर
- दो चम्मच निंबू का रस
- नमक स्वाद या अनुसार
मॅरीनेट के लिए सामग्री
- दो शिमला मिरच
- एक कप प्याज
- हरा धनिया
- नींबू फक
पनीर टिक्का बनाने की विधी
सबसे पहले हम मॅरीनेट के लिए मसाला तयार करेंगे | तो पहले हम एक कटोरी में दही, अद्रक-लहसुन का पेस्ट, मिरची पावडर,हलदी पावडर, गरम मसाला ,नमक ,बेसन ,निंबु का रस और थोडा तेल डालेंगे | और उसे एक स्मूथ पेस्ट बना लेंगे
अब हम पनीर को मॅरीनेट करेंगे पनीर के छोटे छोटे तुकडे को मॅरीनेट मसाले मे डाले | और उसे अच्छे से मिलाये उसे 2 घंटे तक फ्रिज मे रख दे ताकी वह अच्छी तरह से मॅरीनेट हो जाये |
इसके बाद सब्जीया तयार करे सिमला मिरची और प्यार को काट दे | आपके पास ओवन होगा तो ठीक है या फिर आप छोटासा चुला तयार करे | और उस पर भी आप गरम कर सकते है सबसे पहले हम सिंक जो (लोहे की सलाई) पर शिमला मिरची, पनीर, प्याज, बारी बारी के साथ डाले
गरम ओवन या फिर चुले में 20-25 मिनट तक पनीर को अच्छे से भुने | थोडासा पलटाये ताकी वह अच्छे से चारो ओर से पक जाये और चुले पे पकाने से उसमे अच्छा सा स्मोकी स्वाद भी आ जायेगा | और उसके बाद उसे ओवन या चुले से निकाल कर उस पर हरि धनिया से सजाये | किनारे पर नींबू के टुकडे डालकर गरमा-गरम परोसे |
पनीर टिक्के को पुदिने की चटणी या फिर इमली की चटणी के साथ खाये |
पनीर टिक्का बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ
सबसे पहले हम मॅरीनेट कर लेंगे इसके लिए हम सारे गरम मसाले और दही को एकसाथ मिलाकर उसे एक पस्ट बना लेंगे
अब हम पनीर के तुकडो को मॅरीनेट के मसाले मे डालेंगे और अच्छे से उसे दो तीन घंटे के लिए मॅरीनेट होने के लिए रख देंगे ताकी उसमे अच्छा स्वाद उतर आये |
अब हम सारी सब्जी को और पनीर के तुकडे एक सिंक को लगाके गॅस या फिर ओवन पे अच्छे से भुनेंगे |
अब हम ओवन या फिर गॅस पर इसे 20 या 25 मिनट तक अच्छे से पकायेंगे
अब हमारा पनीर टिक्का खाने के लिए पूरी तरह से रेडी है
कुछ खास टिप्स
पनीर के टूकडो को ज्यादा समय तक मॅरीनेट के लिये रखे ताकी इसमे सारे मसाले अच्छे से उतर जाये | और आप ओवन की बजाये गॅस पर या फिर चुले पर पकाये ताकी नॅचरल स्वाद उसमे उतर जाये | और इसे अच्छे से सजाने के लिए अन्य प्रकार की सब्जीयो इस्तेमाल करे | धन्यवाद
Nice Recipie