poha|poha recipe in Hindi|rassa poha|indori poha|कांदे पोहे

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us

जानेंगे poha के बारे मे

तो भाई कैसे हो आप सब आशा है की आप सब खुश होंगे|तो दोस्तो आज हम सिखायेंगे की poha कैसे बनाते है|यह पोहा सुबह के लिए नाश्ता होता है|पोहा यह एक महाराष्ट्रीयन रेसिपी है| महाराष्ट्र के हर गाव,गल्ली,मोहल्ले मे आपको पोहा का स्टॉल देखने को जरूर मिलेगा|पोहा यह बनाने में काफी आसान है |poha बनाने में एक भेल जैसी प्रक्रिया है|पोहे के उपर रस्सा, सेव, और लिंबू नीचोडकर खाने से पोहे का स्वाद दो गुना पड जाता है|

हर जगह इसे अलग अलग प्रकार से परोसा जाता है, खाया जाता है|कही पर रस्सा डालके, कही सेव डाल के तो कही पर नारियल का किस डालके सर्व किया जाता है|यह बच्चो के लिए टिफिन का बहुत अच्छा विकल्प है| इसे सिर्फ 2,3 प्रक्रिया मे यह झटपट बनया जाता है|भारत मे यह पोहा इतना प्रसिद्ध है की हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है|

यह पोहा बच्चो से लेकर बडो तो सबको लोकप्रिय है| भारत मे सबसे ज्यादा पोहा यह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश मे खाया जाता है|मध्यप्रदेश के इंदोर मे indori poha अधिक लोकप्रिय ओर मनपसंद नाश्ता है|सुबह सुबह पोहा और उसके साथ चाय मिल जाये तो दिन ही बन जाता है|

महाराष्ट्र मे इसकी एक अलग ही परंपरा है| जो आज भी चली आ रही है|महाराष्ट्र मे आज कही शादी के लिए लडकी देखने का प्रोग्राम हो तो वहा पर नाश्ते के लिए पोहा ही बनाया जाता है|ओर इसे कांदे पोहे का प्रोग्राम भी बोला जाता है|ये सारी बाते सुनकर आपके मुह मे भी पाणी आ गया होगा तो चलिये जल्दी से सिखते है की पोहा कैसे बनाये|

poha बनाने की सामग्री

  • 2 कप पोहा
  • 2 चम्मच तेल
  • थोडा हिंग
  • 1 चमचा राई
  • 1/2 कप प्याज कटा हुआ
  • 2,3 हरी मिरची
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1/2 कप बारीक काटा हुआ आलू
  • 2 निम्बू
  • हरा धनीया

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना

gajar ka halwa|gajar ka halwa recipe

poha बनाने की विधि

1) सबसे पहले हम एक छन्नी मे पोहा डालकर उसे अच्छे से साफ कर लेंगे| और उसमे थोडा पाणी डालकर उसे एक मिनिट तक भिगों कर रख देंगे|अब उसमे से पानी निकाल कर उसे थोडा ड्राय कर लेंगे|

2) एक कडाई मे तेल डालेंगे| अब उसमे राई, कडीपत्ता, हिंग, बारीक काटा हुआ प्याज, और हरी मिर्च डालेंगे| अब इसे थोडा 1 मिनिट के लिए अच्छे से मिक्स कर लेंगे|

3) अभी थोडा पकने के बाद इसमे कटे हुए आलू डालेंगे और दो से तीन मिनट पकयेंगे| जब तक की बहुत थोडा ब्राऊन कलर का हो जाये|अब इस मे हल्दी डालेंगे|

4) अब इसमे पोहा डालकर अच्छी तरह मिलायेंगे जब तक की पोहे का कलर पिला हो जाये|

5) अब गॅस को धीमी आच पर करे और 3 से 4 ममिनट तक रखे|

6)अब इस मे आप हरा धनिया डालेंगे|

7) अब इसे हम एक प्लेट मे निकालकर उसमे बारीक सेव डालेंगे| खोबरे किस डालेंगे और सर्व्ह करेंगे| इसी तरह हमारी रेसिपी खाने के लिए रेडी है|

poha बनाने की कुछ खास टिप्स

ध्यान रहे की पोहे को पानी से जल्दी निकाल दे| ईसे ज्यादा टाईम भीगो की नही रखना है| नही तो वह खाने के लायक नही रहेगा|

हमारा ग्रुप जॉईन करे

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

Leave a Comment