टिंडा सब्जी रेसिपी
तो नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप सब बढ़िया। भाई आपसे मिलकर ना मुझे हर बार खुशी होती है। क्योंकि जो मजा खाने में है, उससे कई गुना ज्यादा मजा खिलाने में हैं। आपको तो पता ही है कि हम हर बार कोई ना कोई अच्छी रेसिपी आपके लिए जरूर लेकर आते हैं। तो इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं टिंडा सब्जी रेसिपी।
आज हम आपको सिखाएंगे की टिंडा रेसिपी कैसे बनाते हैं?इससे क्या फायदा होता है? इसका स्वाद कैसा होता है? और भी कुछ। तो दोस्तों टिंडा एक हरी सब्जी है जिसे भारतीय लोग इसे गोल लौकी,बेबी पमकीन, और गोल खरबूजा भी कहते है|

यह एक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। टिंडा सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। टिंडामें करीब 93% पानी होता है। तो इसे ज्यादातर लोग गर्मियों में खाते हैं।
फायदे
टिंडा वजन घटाने के लिए भी लाभदायक सब्जी है। बहुत सारे लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता,लेकिन इससे हमारी सेहत को खूब सारे फायदे होते हैं। इसे एक आयुर्वेदिक सब्जी भी कहा जाता है। टिंडा सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो बीपी सहित कई बीमारियों में फायदा पहुंचा सकते हैं।
हाई बीपी वाले लोगों को भी टिंडे का सेवन करना चाहिए। इससे काफी हद तक उच्च रक्तदाब को काबू में किया जा सकता है। यह सब्जी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने मे विभिन्न होती हैं|इसमें फाइबर होता है। जो कि हमारी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। और भी बहुत सारे गुण इसमें हे। यह सब्जी कई अलग-अलग प्रकार में हम कर सकते हैं।

अगर आपको कुछ अलग खाना हो तो आप यह रेसिपी जरूर बनाएं। तो इतनी सारी बातें करते हुए हमें लगता है,कि टिंडे की सब्जी आपको बहुत पसंद आएगी|हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए टिंडे का जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है|
पोषक तत्व
Vitamin A/C
कैल्शियम = 3.2 gm
आयरन = 6.5 mg
प्रोटीन = 7.8 mg
फायबर = 1.3 gm
शुगर = 0.5gm
फैट = 0.19 mg
कार्बोहाइड्रेट= 3.4gm
हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना Karele ki sabji recipe in hindi 2024| करेले की सब्जी रेसिपी इन हिंदी| कडवी सब्जी

सामग्री
250 ग्राम टिंडा
1 टमाटर
1 प्याज
थोडासा अदरक
2 चम्मच तेल
1 चम्मच राई
1 छोटा चम्मच रिंग
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1/२ चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
हरा धनिया
नमक स्वाद अनुसार

टिंडा रेसिपी के बारे मे
कुल समय = 30 मिनट
तैयारी समय= 10मिनट
पकाने का समय =20 मिनट
स्वाद= मीडियम तीखा,
आहार= शाकाहार ,
स्तर =आसान
प्रकार= लंच, डिनर
तैयारी
टिंडा सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम टिंडे को धोकर उसके छिलके निकाल लेंगे|
विधि
1. टिंडे को छीलकर आधा काट ले।
2. कढ़ाई में तेल गर्म करे और टिंडे को हल्का ब्राउन होने तले।
3. अच्छे से ब्राउन होने के बाद टिंडे को एक प्लेट में निकाले।
4. आप उसी तेल में जीरा, राई, हिंग डालकर तड़का लगाये।
5. आप कटा हुआ प्याज डालकर भून ले।
6. आप इसमें छोटा टमाटर अदरक डालकर हल्का सा भुन ले।
7. अब हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर ले|
8.अब नमक और आवश्यकता अनुसार पानी मिलाए।
9. अब तले हुए टिंडे को डालकर कवर कर दे।
10. टिंडे जब पक जाए तब हरा धनिया, आमचूर पाउडर, और गरम मसाला डालकर मिक्स करें।
11. पानी की मात्रा आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।
12. अब इसमें हरा धनिया डालकर सजा दे। अब हमारी टिंडे की सब्जी खाने के लिए तैयार है|

कुछ खास टिप्स
टिंडे की सब्जी हम मुंगफली का कद्दूकस डालकर सुखी भी कर सकते है|
FAQ / QNA
1. टिंडे खाने से क्या फायदा होता है?
Ans – टिंडा एक आयुर्वेदिक और गुणकारी सब्जी है। एक खाने से हमें कई रोगों पर लाभ मिल सकता है। यह बीमारियों से लड़ने में हमारी सहायता करता है।
2. टिंडे में क्या पाया जाता है?
Ans -टिंडे में 93% पानी पाया जाता है। और एंटी ओक्सीडेंट, फाइबर, आयरन पाया जाता है|
3. टिंडे की फसल कितने दिन की होती है? Ans -60/65 दिनों में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
4. क्या टिंडा गर्मी मैं खाने की सब्जी है? Ans -इस मौसम सब्जी में पानी की भरपूर मात्रा होती है। इसीलिए यह सब्जी गर्मी में खाने के लिए पूरी तरह से तैयार होती है।
5. टिंडा सब्जी में कितनी कैलोरी होती है? Ans- 9 gm कॅलरी होती है|