---Advertisement---

Ukadiche modak recipe at home with easy steps|उकडीचे मोदक | उकडीचे मोदक रेसिपी इन हिंदी| गणेशोत्सव मिठाई

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us
---Advertisement---

जानेंगे उकडीचे मोदक के बारे मे तो नमस्ते भाई और बहनो कैसे हो आप सब बढीया|तो आज हम आपको सिखायेंगे की उकडीचे मोदक कैसे बनाते है|तो दोस्तो पुरे भारत देश में हर तरफ गणपती बाप्पा का आगमन हो चुका है और जल्दी उनका विसर्जन भी किया जायेगा|संकष्ट चतुर्थी के दिन गणपती बाप्पा का आगमन होता है, और अनंत चतुर्दशी के दिन बाप्पा को बडे प्यार से विदा किया जाता है|इन ग्यारह दिन के गणेशोत्सव मे संकष्टी चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक बाप्पा को हर रोज प्रसाद/भोग चढाया जाता है|

उसमे हर प्रकार की हाथ की बनाई मिठाईया मोदक ,खिरापत ड्रायफ्रूट्स मिठाई ,मावा मिठाई, और न जाने कइ सारी प्रकार की मिठाईया बाप्पा को भोग मे लगाई जाती है|और हमारे गणपती बाप्पा का फेवरेट प्रसाद मोदक होता है|जो बाप्पा को बेहत पसंद है,और आज हम आपको यही मोदक बनाना सिखायेंगे|दोस्तो वेसे मोदक के कइ सारे प्रकार है|उसमे सबसे ज्यादा बनाया जानेवाला उकडीचे मोदक है|इसमे रवे के मोदक, ड्रायफ्रूट्स मोदक ,चॉकलेट मोदक ,गुलकंद मोदक , मावे का मोदक न जाणे ने कइ सारे प्रकार से मोदक को बनाया जाता है|

उकडीचे मोदक

यह मोदक खाने मे बहुत बढीया टेस्टी होता है जो बाप्पा को अतिप्रिय है|और बाप्पा के साथ साथ हमे भी वह प्रसाद बहुत ज्यादा अच्छा लगता है|दोस्तो गणपती के दिनो मे मोदक का इतना महत्व है की पूछो मत|हाल ही मे पुणे मे दगडूशेठ हलवाई गणपती को इस साल एक भक्त ने 350 किलो का मोदक अर्पण किया|हम और आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है, की गणेश जी को मोदक का प्रसाद कितना प्रिय है|हिंदुस्तान के महाराष्ट्र मे ऐसा कोई घर नही जहा पर बाप्पा नही हो|

हर घर मे बाप्पा का हर्ष और उल्हास से स्वागत किया जाता है| दोस्तो मुझे बाप्पा के लिए उकडीचे मोदक बनाना बहुत ज्यादा प्रिय हे|और कहा जाता है की हम जिस तरह बाप्पा की सेवा करेंगे उस तरह बाप्पा का आशीर्वाद हमारे उपर रहता है|तो दोस्तो चलिये हम आपको जल्दी से सिखायेंगे की उकडीचे मोदक रेसिपी इन हिंदी|

उकडीचे मोदक के फायदे

दोस्तो मोदक खाने से पेट मे हुए कब्ज को यह दूर करता है|जिस उकडीचे मोदक को हम चावल के आटे से बनाते है | उससे ब्लड शुगर मेंटेन रहता है|दोस्त यह मोदक सिर्फ प्रसाद ही नही बल्की दवाई के रूप मे भी काम करता है|क्यूकी इसमे नारियल का भरावन होता है|जिससे हमारी हाय बीपी को कम करने मे मदत होती है|नारियल गुड और सुकामेवा की भरावन हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है|यह डायबिटीस मरीजो के लिए भी बढिया काम करता है|

उकडीचे मोदक

उकडीचे मोदक के पोषक तत्व

प्रोटीन = 1.4 gm

ऊर्जा = 122 केलरी

फायबर= 1.9 gm

कार्बोहायड्रेट= 19.4 gm

कॅल्शियम= 9.6 mg के बारे मे

जानेंगे उकडीचे मोदक रेसिपी के बारे मे

कुल समय= 55 मिनट

तयारी का समय= 15 मिनिट

पकाने का समय= 40 मिनट

स्वाद= मीठा

प्रकार= मिठाई/प्रसाद

आहार= शाकाहार

स्तर= मिडीयम

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना Turai ki sabji

उकडीचे मोदक की सामग्री

  1. 1कप नारियल का कद्दू कस
  2. 1/2 चम्मच इलायची
  3. 1/2 चम्मच जायफल
  4. 1/2 चम्मच केसर
  5. 1 कप गुड
  6. 1 कप पाणी
  7. 3 चम्मच देसी घी
  8. 1 कप चावल का आटा

उकडीचे मोदक की तैयारी

  • सबसे पहले हम नारियल को अच्छे से बारीक कद्दू कस करेंगे|
  • बादमे हम गुड को भी अच्छे से बारीक पीस लेंगे|
  • अब जायफल और इलायची को मिक्सर में निकाल के बारीक पावडर बना लेंगे|
  • अब हम पानी को उबालने के लिए रख देंगे|
उकडीचे मोदक

उकडीचे मोदक की विधी

भरावन के लिये

  1. सबसे पहले हम गॅस ऑन करेंगे और उस पर पैन को रखेंगे|
  2. अब हमारा पॅन गरम होने के बाद उसमें नारियल और गुड डालेंगे|
  3. अब इस मिश्रण को 5/6 मिनट के लिए अच्छे से मिक्स करते रहीये,और इसमे जायफल और इलायची का पावडर डाले|
  4. अब 3/4 मिनिट के लिए इस मिश्रन को अच्छे से पकाये और उसमे फ्लेवर उतरणे दे|
  5. अब हमारा भरावन मोदक मे जाने के लिए तयार है|

मोदक तयार करने के लिए

  1. दोस्तो सबसे पहले हमे गेहरे बर्तन मे पानी लेंगे और उसमे थोडा घी डालेंगे और अच्छे से उबाल लेंगे|
  2. अब उस उबले हुए पानी में चुटकी सा नमक डाले और चावल का आटा डाले|
  3. और उस आटे को पानी में अच्छे से मिलाये ध्यान रहे की उसमे गुंथ ना हो|
  4. 3 से 4 मिनिट के लिए इस आटे को अच्छे से पककर रेडी होने दे और वह रेडी होने के बाद उसे एक प्लेट में घी लगाकर निकाले|
  5. अब इस गुंथे हुए आटे को अच्छे तरह से गुथे और गोल गोल छोटी छोटी लोई बना लेंगे|अब इस फूल के आकर में इसके किनारो को तयार करे|
  6. अब तयार किया हुआ भरावान मसाला बीच मे रखे और चारो किनारों को जोडे|
  7. अब इन मोदक के उपर कॉटन का कपडा रखे और 15 से 20 मिनिट तक इन्हे ऊबले हुए पानी के उपर भाप मे पकाये|
  8. अभी हम अपने के बाद इसे एक प्लेट में निकाले और इसके उपर केसर डाले और एक एक चमचा देसी घी डालकर इसे हम सर्व कर सकते है|

कुछ खास टिप्स

दोस्तो मोदक को आप फ्राय करके भी बना सकते है|

उकडीचे मोदक

FAQ/QNA

  1. मोदक क्या है?

Ans- मोदक एक भारतीय मिठाई है, जो खासकर के गणेशोत्सव के दिनो मे बनाया जाता है|

2. मोदक किन किन चीजो से बनाते है?

Ans- इसे चावल के आटे से, गेहू के आटे से बनाते है नारियल और गुड का कद्दू कस का इस्तेमाल किया जाता है|

3. इसमे किस चीज का भरावन होता है?

Ans- इसमे नारियल और गुड का भरावन डालते है|

4. मोदक किस भगवान को ज्यादा प्रिय है?

Ans- मोदक गणेश जी को बहुत प्रिया है|

5. मोदक के कितने प्रकार होते है?

Ans- मोदक के 6 प्रकार होते है|जिसमे चॉकलेट मोदक, ड्रायफ्रूट मोदक, मावा मोदक, रवे का मोदक, गेहु के आटे का मोदक और उकडीचे मोदक इतने सारे प्रकार होते है|और भी कई प्रकार के इसमे मोदक होते है| हर कोई अपने अपने हिसाब से इसे बनाते है|

हमारा ग्रुप जॉईन करे

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

---Advertisement---

Leave a Comment