Upma recipe in Hindi|उपमा रेसिपी

जानेंगे उपमा रेसिपी के बारे मे

नमस्ते दोस्तो कैसे हो आप सब आशा है,की मस्त होंगे|तो दोस्तो आज हम सिखायेंगे आपको की उपमा कैसे बनाते है|उपमा रेसिपी यह नाष्टे मे खाने वाली रेसिपी है, जो पूरे भारत मे घर-घर मे बनाई जाती है| भारत के हर राज्यमे से अलग अलग नाम से बोला जाता है|और अपने हिसाब से अलग अलग प्रकार से बनाया जाता है|

यह रेसिपी पुरे भारत में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है|कश्मीर से लेके कन्याकुमारी तक रेसिपी हर घर में बनाई जाती है|यह स्वाद मे टेस्टी होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए गुणकारी भी है|आपको अगर थोडासा लाईट खाना है, तो आप इसे भी बनाकर खा सकते है|

यह बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक सबको बहुत पसंद है|अरे हा बच्चो के लिए टिफिन का भी अच्छा विकल्प है|यह उपमा सुजी (रवा) से बनाये जाती है|यह रेसिपी बनाने में बहुत सरल है|और बहुत गुणकारी है|उपमा को थोडासा पाणी डालकर पतला बनाया जाये तो वह जो बिमार मरिज को खिलाया जा सकता है|

यह कम वक्त मे बनाई जाने वाली उपमा रेसिपी है|यह एक शाकाहारी रेसिपी है, जो आप रात मे भी खा सकते है|उपमा यह एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है| उपमा को उपपामावू ओर उप्पीट भी बोला जाता है|उपमा के कई प्रकार होते है| उन्मे से सुजी उपमा, गेहुं का उपमा, चावल का उपमा, मक्के का उपमा इतने प्रकार होते है|

जो अपना वजन कम करना चाहते है, वह सुबह की नाश्ते के लिये उपमा जरूर खा सकते है|वजन कम होने मे बहुत मदत होती है|सुजी के उपमा में आपको आयरन, विटामिन बी, और फोलेट की मात्रा होती है|जिसे की आपको ऊर्जा प्रदान होती है| और यह पचाने में भी हलका होता है| तो चलीये देखते है की उपमा कैसे बनाते है|

उपमा रेसिपी बनाने की सामग्री

  • 1 कप सुजी
  • 1कटा हुआ प्याज
  • एक कटा हुआ टमाटर
  • 1/2 गाजर
  • थोडासा अद्रक
  • 2/3  हरी मिरची
  • थोडासा हरा धनिया
  • उडद दाल 1/2 चम्मच
  • चना दाल 1/2 चम्मच
  • शेंगदाणा 2 चम्मच
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • थोडासां पाणी
  • 3 चम्मच घी
  • 2 चम्मच काजू
  • 3 चम्मच मटार
  • थोडी कस्तुरी मेथी

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना Puran poli recipe in hindi

उपमा रेसिपी बनाने की विधि

1) सबसे पहले हम एक बाऊल में सुजी लेंगे|इसे अब एक पैन में थोडासा तेल डालकर इसे थोडासा गोल्डन कलर आने तक भुनेंगे|

2) भुनने के बाद इसे एक बाऊल मे निकाल लेंगे|अब पैन मे तेल डालेंगे, और इसमे शेंगदाणा और काजू डाले, एक मिनिट के लिए फ्राय करेंगे और एक बाऊल मे निकाल देंगे|

3) अब पैन मे हम राई,जीरा, उडद दाल,चना दाल, कस्तुरी मेथी, डाले|इससे एक बढीया सी फ्लेवर खुशबू आयेगी|

4) थोडी हरि मिर्च डालकर कढीपत्ता डालेंगे, मटर डालेंगे और गाजर डालेंगे|अभी हम अच्छे से एक मिनिट तक फ्राय करके इन मे पानी डालेंगे और तीन से चार मिनिट तक पकायेंगे|

5) अभी हम अच्छे से पकने के बाद इसमे हम सुजी डालेंगे|गॅस को धीमी आच पर रखकर, अच्छे से पुरे मिश्रण के साथ मिलायेंगे और लगातार उसको फेलायेंगे ताकी वह गोल गोल गाठ ना पड जाये|

6) अब लास्ट मे उस पर घी डाल के हरा धनिया डालेंगे और फ्राय की हुई काजू,शेंगदाणे डालके अच्छे से पकाये|दो से तीन मिनिट तक पकाने के बाद अब हमारा यह उपमा खाने के लिए रेडी है| प्लेट मे नीकाल कर इस पर आप बारीक सेव डालके सर्व्ह करे|

उपमा रेसिपी बनाने की कुछ खास टिप्स

उपमा बनाने के लिए आपको सूजी को अच्छे से भूनना ही पडेगा नही तो गाठी पड जायेगी|

हमारे ग्रुप्स जॉईन करे

Leave a Comment