Veg pulav recipe in Hindi 2024|व्हेज पुलाव कैसे बनाये|शाही व्हेज पुलाव|

By Chetan Sonar

Updated on:

Follow Us

तो भाई नमस्ते कैसे हो आप सब बढीया|तो आज हम सिखायेंगे की व्हेज पुलाव कैसे बनाया जाता है|तो भाई व्हेज पुलाव जो है,वो बनाया जाता है व्हेजिटेबल्स और बासमती राईस से|और यह बनाने में सिंपल और बहुत टेस्टी होता है|यह व्हेज पुलाव खाने के साथ साथ बहुत ज्यादा मात्रा मे गुणकारी होता है|

क्युकी इसमे गाजर,आलू,मटर के साथ साथ काजू-बदाम भी डाला जाता है| और इस मे डाले जाने वाले खडा मसाला की खुशबू से आपका पेट भर जायेगा|यह एक भारतीय व्यंजन है जो बहुत साल से बनाते चले आ रहे है|यह खाने मे हलका-फुलका और बढीया स्वाद होता है|पहले के जमाने मे आमतोर पर यही व्हेज पुलाव शादी मे, बडी बडी पार्टी मे या फिर कोई बडा फंक्शन हो तो यही खिलाया जाता था|

व्हेज पुलाव का इतिहास चिकन बिर्याणी के पहले से है|व्हेज पुलाव को आप लंच और डिनर मे भी शामिल कर सकते है|जब घर पे अचानक से मेहमान आ जाये तब जल्दी से बनने वाला हमारा व्हेज पुलाव ही है|यह पचाने मे भी हलका होता है|जिसे की आपकी पाचनशक्ती भी सही रहती है|

इसे आप अकेले भी खा सकते है या फिर रायता, चटणी, अचार इन सबके साथ भी इसे आप खा सकते है|व्हेज पुलाव को शाही पुलाव भी बोला जाता है|क्यूकी यह जब रेडी होता है तो इसका लूक एक शाही लुक की तरह होता है|इस कारण इसे कही जगह पर शाही व्हेज पुलाव भी बोला जाता है|यह बनाने में इतना आसान है कि इसे आजकल की मम्मीया रोज भी बना ले तब भी बोर नही होगी|और इसमे डाले जाने वाले सुकामेवा,ड्रायफ्रूट्स सब्जी और मसाले चार चाँद लगा देते है|

व्हेज पुलाव बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम बासमती चावल
  • 80 ग्राम घी
  • 3 कप पाणी
  • 50 ग्राम पनीर
  • 80 ग्राम बीन्स
  • 80 ग्राम गाजर
  • 4-5 हरी मिरची
  • 2 इलायची
  • 1 दालचिनी
  • 2 तेजपान
  • 2 चम्मच जिरा
  • 1 चम्मच लाल मिरची पावडर
  • नमक स्वाद नुसार
  • 1/4 चम्मच हल्दी

हमारी यह रेसिपी जरूर बनाना poha|poha recipe in Hindi|rassa poha|indori poha|कांदे पोहे

व्हेज पुलाव बनाने की विधि

1) दोस्तो सबसे पहले हम एक कुकर मे घी डाले, अब इस मे जीरा,तेज पत्ता दाजी ने थोडा अच्छे से भून ले|

2) अब इस मे पनीर, बीन्स,गाजर और मटर डालकर सारी सब्जियों को एक जैसा कट करके डाले|और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकाये|

3) अब इस मे थोडीसी हलदी, थोडी लाल मिरची पावडर और नमक डाल के अच्छे से परते|

4) अव इस मे पानी डाले और उबाल आने तक इंतजार करे|अब इसमे चावल डालकर 4 से 5 मिनिट तक अच्छे से पकाये|

5) अभी इस मे हरा धनिया डालकर सर्व्ह करे|

कुछ खास टिप्स

आप चाहे तो ईसे रायता,आचार और चटणी के साथ भी खा सकते है|आप इसमे सोयाबीन वडी का भी इस्तमाल कर सकते है|

हमारा ग्रुप जॉईन करा

Chetan Sonar

क्या आपको भी खाना बनाना सीखना है हर रोज नई डिशेस ट्राय करनी है| तो आप सही जगहा पर आये हो| मेरा नाम है चेतन और मै हर बार कुछ अच्छी और नई रेसिपी आप के लिए लेकरं आता हुं| हमेशा हमारी साइट पर बने रहीये |और हमे प्यार करते रहीये| हम आपके लिए अच्छी अच्छी रेसिपी लेकर आयेंगे|

Leave a Comment